
Virat Kohli (Photo Source: X)
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी 2024-25 में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। किंग कोहली रेलवे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम का हिस्सा होंगे, जिसके लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबलों की शुरुआत 30 जनवरी, गुरुवार से होगी, जिसमें दिल्ली और रेलवे की टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
चूंकि इस मैच में अब विराट कोहली खेल रहे हैं तो फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि इस मैच को हम कहां लाइव देख पाएंगे? तो यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप मुकाबला ‘फ्री’ में लाइव देख पाएंगे। कोहली की मौजूदगी से प्रशंसकों की भारी दिलचस्पी को देखते हुए बीसीसीआई और घरेलू प्रसारणकर्ता ‘जियोसिनेमा’ ने मैच को लाइव-स्ट्रीम करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े:- रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli क्यों नहीं कर रहे हैं दिल्ली की कप्तानी? सामने आई बड़ी वजह
कब होगा विराट कोहली का रणजी मैच?
विराट कोहली का रणजी मैच यानी दिल्ली और रेलवे के बीच ये मुकाबला 30 जनवरी, गुरुवार से 2 फरवरी, रविवार के बीच खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे से होगी.
कहां होगा मैच?
दिल्ली और रेलवे के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव?
दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की ‘फ्री’ लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर की जाएगी।
रणजी में लंबे वक्त बाद विराट कोहली की वापसी
गौरतलब है कि विराट कोहली से 12 साल से ज्यादा वक्त बाद रणजी क्रिकेट में वापसी करेंगे. उन्होंने रणजी का आखिरी मुकाबला नवंबर, 2012 में खेला था.
दिल्ली की टीम
आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत संगवान, अर्पित राणा, यश धुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मोनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसैन, गगन वत्स, सुमित माथुर, राहुल गहलौत, जितेश सिंह, वंश बेदी.
‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान
‘यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था’: अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में अपने अनोखे सेलिब्रेशन की वजह बताई
NZ vs IND 2026: स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, देखें वायरल वीडियो
NZ vs IND 2026, 1st ODI: मात्र 185 रनों पर सिमटी कीवी टीम, अर्शदीप-गुरनूर ने गेंद से बरपाया कहर

