Skip to main content

ताजा खबर

Delhi Premier League: अनुज रावत और सुजल सिंह ने रचा इतिहास, बना दी टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

Anuj Rawat and Sujal Singh (Image Credit- Twitter X)

Delhi Premier League Season 1: भारतीय क्रिकेटर अनुज रावत और सुजल सिंह ने टी20 क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जारी दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ईस्ट दिल्ली और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेले गए एक मैच में, दोनों ने ओपनिंग करते हुए 241 रनों की साझेदारी की है।

बता दें कि यह टी20 क्रिकेट इतिहास में अब तक बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारियों में दूसरे नंबर पर आती है। तो वहीं इस दौरान रावत जो आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हैं, उन्होंने और सुजल ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतकीय पारी खेलते हुए इस रिकाॅर्ड को अपने नाम किया है। अनुज ने 66 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली, तो सुजल ने 57 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली।

The centurion duo of Anuj Rawat and Sujal Singh share the Player of the Match Award tonight 🔥#AdaniDPLT20 #AdaniDelhiPremierLeagueT20 #DilliKiDahaad pic.twitter.com/tRMNYK5ll0

— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 29, 2024

तो वहीं इस पारी की बदौलत ईस्ट दिल्ली ने पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ 242 रनों का टारगेट जीत के लिए रखा। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली निर्धारित 20 ओवर में 215 रन ही बना पाई और मैच में उसे 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, आपको टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी के बारे में बताएं, तो यह जापान के Lachlan Yamamoto-Lake और Kendel Kadowaki-Fleming के नाम दर्ज हैं। इन दोनों ने इसी साल चाइना के खिलाफ एक मैच में ओपनिंग करते हुए 20 ओवर में पहले विकेट लिए 258 रन बनाए थे।

अनुज रावत और सुजल सिंह ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं टी20 क्रिकेट इतिहास के इस शानदार रिकाॅर्ड को अपने नाम करने के बाद, अनुज रावत ने मैच के बाद मीडिया से कहा- हम वास्तव में खुश हैं क्योंकि शुरुआत में हमने नहीं सोचा था कि हम दोनों अपने-अपने शतक बना लेंगे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा और शॉट्स आने लगे तो यह संभव हो गया। दूसरी ओर, सुजल ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि हमारा नजरिया पहले से प्लान था, यह सिर्फ खेल के प्रवाह के साथ चलने के बारे में था।

আরো ताजा खबर

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...

“शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स” – राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा

Raj Kundra Recalls Buying Rajasthan Royals Stake as a Valentine’s Day Gift for Shilpa Shetty (image via X) बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में 2009 में अपनी पत्नी और...