Skip to main content

ताजा खबर

David Warner रिटायरमेंट स्पेशल: 3 रिकाॅर्ड जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

David Warner रिटायरमेंट स्पेशल: 3 रिकाॅर्ड जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

David Warner (Pic Source-Twitter)

David Warner Retirement: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) ने ऑस्ट्रेलिया के जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बाद, क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 51वां मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है।

इस मैच के बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वाॅर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 मैच खेले हैं। तो वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 8786 टेस्ट, 6932 वनडे और 3277 टी20 रन निकले हैं।

इस आर्टिकल में आज हम आपको डेविड वाॅर्नर के क्रिकेट करियर के 3 ऐसे खास रिकाॅर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। तो आइए शुरू करते हैं:

David Warner के 3 खास रिकाॅर्ड्स पर एक नजर

3. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपन करते हुए सबसे ज्यादा मैच

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टीम के लिए सबसे ज्यादा मैचों में ओपनिंग की है। वह कुल 374 बार ऑस्ट्रेलिया के तीनों फाॅर्मेट में ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं, जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का ओपनिंग करते हुए सबसे बड़ा नंबर है।

2. IPL में बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन

डेविड वाॅर्नर आईपीएल में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही वाॅर्नर ने साल 2016 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में आईपीएल चैंपियन भी बनाया था। बता दें कि वाॅर्नर ने आईपीएल में कुल 184 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40.52 की औसत से कुल 6565 रन बनाए हैं।

3. टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डेविड वाॅर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आए थे, साथ ही जब ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था, तो उस सीजन वाॅर्नर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन (984) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...