Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: आउट होने के बाद दूसरी टीम के ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे David Warner और उसके बाद फिर….

David Warner (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 10वां मुकाबला आज (6 जून) बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 39 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत कर दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इसके जवाब में ओमान 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाई।

इस बीच सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर (David Warner) का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वह आउट होने के बाद ओमान के ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे।

David Warner से हो गई यह गलती

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) ने ओमान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 51 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। वह पारी की 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कलीमुल्लाह के खिलाफ विकेट गंवा बैठे थे। विकेट गंवाने के बाद डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की जगह ओमान के ड्रेसिंग रूम के अंदर जा रहे थे। यह दृश्य देखकर कमेंट्री बॉक्स में मौजूद कमेंटेटर ठहाके लगाने लगे थे।

वॉर्नर को फिर थोड़ी देर बाद अपनी गलती का एहसास हुआ। और वह पलट कर फिर अपनी ड्रेसिंग रूम की तरफ गए। डेविड वॉर्नर (David Warner) का यह वीडियो साझा करते हुए आईसीसी ने लिखा, ‘He’s played a lot of cricket around the world, we can forgive him’ ‘इन्होंने दुनिया में काफी क्रिकेट खेला है, हम उन्हें माफ कर सकते हैं।’

यहां देखें वो वीडियो-

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

डेविड वॉर्नर ने रचा बड़ा इतिहास

ओमान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल डेविड वॉर्नर (David Warner) ने बड़ा इतिहास रच दिया है। एरोन फिंच को पछाड़ कर वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 104 मैचों की 104 पारियों में 3155 रन बनाए हैं। वहीं एरोन फिंच ने 103 मैचों में 3120 रन बनाए थे। साथ ही डेविड वॉर्नर क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए मेन्स टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर ने ओमान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल करियर का 27वां और टी20 करियर का 111वां अर्धशतक जड़ा है। वहीं क्रिस गेल ने टी20 करियर में 110 बार अर्धशतक बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...