Skip to main content

ताजा खबर

CT2025 की न्यूजीलैंड टीम को लेकर बासित अली ने पाकिस्तान और भारत को दी कड़ी चेतावनी

CT2025 की न्यूजीलैंड टीम को लेकर बासित अली ने पाकिस्तान और भारत को दी कड़ी चेतावनी

Newzealand Team (Pic Source-Twitter)

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा 12 जनवरी को कर दी है। आगामी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है। न्यूजीलैंड टीम को लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान दिया है। बासित अली का मानना है कि न्यूजीलैंड टीम भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए समस्या खड़ी कर सकती है।

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश एक ही ग्रुप में है। 19 फरवरी को न्यूजीलैंड टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेलेगी। कीवी टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना दूसरा मैच 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी जबकि टीम दुबई में 2 मार्च को इंडिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलती हुई नजर आएगी।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम काफी मजबूत दिख रही है। टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप बहुत ही मजबूत है। यही नहीं स्पिनर्स को भी आगामी टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

भारत और पाकिस्तान को आगामी टूर्नामेंट में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स के खिलाफ भी घातक साबित हो सकते हैं।’

आगामी टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है

न्यूजीलैंड टीम में अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा जबकि ऑलराउंडर की सूची भी शानदार है। आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ इतना अच्छा नहीं रहा है। कीवी टीम को भी आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

यह रही न्यूजीलैंड टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...