Skip to main content

ताजा खबर

CT 2025: BCB को बेसब्री से इंतजार, जल्द आए शाकिब अल हसन के गेंदबाजी टेस्ट का रिजल्ट, कहीं…

CT 2025: BCB को बेसब्री से इंतजार, जल्द आए शाकिब अल हसन के गेंदबाजी टेस्ट का रिजल्ट, कहीं…

Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन के टेस्ट रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और बीसीबी यही चाहता है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन का रिजल्ट पॉजिटिव निकले।

इंग्लैंड में सरे की ओर से काउंटी मैच में खेलते हुए शाकिब अल हसन का गेंदबाजी एक्शन सवालों के घेरे में आया था। यह मैच सितंबर 2024 में खेला गया था और उनके गेंदबाजी एक्शन को गलत बताया गया था। आईसीसी नियम के तहत शाकिब अल हसन रिजल्ट आने तक खेल में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। लॉफबोरो विश्वविद्यालय में एक प्रारंभिक टेस्ट ने उनके कार्यों में अनियमितताओं की पुष्टि की, जिससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से अनुपस्थित हुए।

शाकिब अल हसन का हाल ही में चेन्नई में दूसरा गेंदबाजी एक्शन परीक्षण किया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यही चाहता है कि जल्द से जल्द इसका रिजल्ट सबके सामने आए, ताकि शाकिब अल हसन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बांग्लादेश टीम में शामिल किया जाए। आईसीसी ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि सभी टीमों की 12 जनवरी तक पुष्टि कर दी जाए।

हम उनके गेंदबाजी एक्शन में बड़ा बदलाव नहीं चाहते हैं: मोहम्मद सलाउद्दीन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक कहा कि, ‘काफी हैरानी हुई कि लॉफबोरो में शाकिब अल हसन अपने गेंदबाजी एक्शन टेस्ट को पास नहीं कर पाए। मुझे यह देखना होगा कि क्या उन्होंने फिर से टेस्ट दिया है। इसके परिणाम का भी हम इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने साकिब को लेकर हमें भी पूरी तरीके से बात नहीं बताई है और मैं हर मिनट को गिन रहा हूं। हम इसको लेकर एक या दो दिन में सब चीजों की पुष्टि कर देंगे।’

मुख्य कोच मोहम्मद सलाउद्दीन ने कहा कि, ‘शाकिब अल हसन टेस्ट के लिए जा चुके हैं। मैं अनुभवी ऑलराउंडर की गेंदबाजी A-Z तक जानता हूं। भारत में मैं उनके साथ नहीं जा पाया और ना ही उन्हें ट्रेन कर पाया। मुझे बात पता है कि उन्हें क्या करना है। हमें उनकी गेंदबाजी एक्शन में बड़ा बदलाव नहीं चाहिए। वो इसे जल्दी ठीक कर सकते हैं।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...