Skip to main content

ताजा खबर

CSK द्वारा जहीर खान को हेड कोच बनाना क्यों है सही फैसला? जान लीजिए ये 3 बड़े कारण 

CSK द्वारा जहीर खान को हेड कोच बनाना क्यों है सही फैसला? जान लीजिए ये 3 बड़े कारण 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और वर्ल्ड चैंपियन जहीर खान (Zaheer Khan) को आगामी आईपीएल 2027 के लिए टीम को हेड कोच नियुक्त किया है। हालांकि, इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सीएसके की हेड कोच बनने की रेस में हेमांग बदानी, इयोन माॅर्गन और माइक हसी का नाम सबसे आगे है, लेकिन अंत में सीएसके मैनजेमेंट ने जहीर खान पर भरोसा जताया।

बता दें कि आईपीएल 2017 तक जहीर खान बतौर खिलाड़ी एक्टिव रहे थे और 100 मैचों में 102 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस में टैलेंट स्काउंट, ग्लोबल हेड व लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर मेंटर काम कर चुके हैं। यह जहीर का किसी आईपीएल टीम के साथ बतौर हेड कोच पहला काम है, जिसमें वे बेहतर काम करना चाहेंगे। खैर, आइए जानते हैं उन 3 बड़े कारणों के बारे में जिसकी वजह से जहीर खान का सीएसके का हेड कोच बनना एकदम सही फैसला है:

1. नई चीजों प्राथमिकता

स्टीफन फ्लेमिंग एक अच्छे कोच थे, क्योंकि एक अच्छे कोच के बिना कोई भी टीम पांच टाइटल नहीं जीत सकती है। फ्लेमिंग की तरह जहीर खान भी अपने तौर-तरीकों में नवाचार या यूं कहें के नई चीजों के लिए जाने जाते हैं।

चूंकि अब धोनी का आईपीएल करियर आखिरी पड़ाव पर है, जो अपने खेल पर ज्यादा देते हैं, नाकि टीम में होने वाली नई चीजों पर। फिर चाहे यह मैन मैनजमेंट हो या फिर नई तकनीक से खेल को बेहतर बनाना। जहीर जब आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे, तो उन्होंने कहा था कि वह ऑउट ऑफ द बाॅक्स सोचने वाले खिलाड़ियों और काम करने वाले लोगों का बहुत सम्मान करते हैं।

2. मैन मैनजमेंट में कोई समझौता नहीं

अगर हम ये कहें सीएसके मैनजमेंट ने एकदम स्टीफन फ्लेमिंग का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट ढूंढ़ा है, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। फ्लेमिंग की तरह जहीर भी एकदम शांत स्वभाव के इंसान है, जो अपने नाम के रिजल्ट से पहचान बनाते हैं। साथ ही जहीर का यह स्वभाव उन्हें टीम में शामिल हर एक खिलाड़ी के मैनजमेंट से कोई भी समझौता न करने की आजादी देगा, जिससे जहीर और सीएसके दोनों को फायदा होगा।

टीम में शामिल तेज गेंदबाज खलील अहमद जो फिलहाल सीएसके का हिस्सा हैं, उन्होंने साल 2018 में कहा था कि कि उन्हें जहीर खान से मिली सलाह ने बेहतर गेंदबाज बनने में मदद की है। खलील ने कहा ‘मैंने दिल्ली कैपिटल्स में जहीर भाई से उन दो सालों में काफी सीखा था। वह हमेशा नई सतह पर अलग तरह की गेंदबाजी करने के बारे में बात करते हैं।’

3. धोनी के साथ रिश्ता

जब भारत ने साल 2011 में 28 साल बाद आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी, तो उस टूर्नामेंट में भारत को चैंपियन बनाने में तेज गेंदबाज जहीर खान ने अहम भूमिका निभाई थी। उस टूर्नामेंट में जहीर ने कुल 21 विकेट हासिल किए थे और संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

तो वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी की नजर में सीएसके का हेड कोच बनने में जहीर खान उनकी पहली पसंद थे, जो बताता है कि धोनी और जहीर के बीच का पेशेवर रिश्ता कितना शानदार है। भारतीय टीम में अपने खेल के दिनों में धोनी ने कहा था कि उनके लिए जहीर भारतीय टीम में गेंदबाजी के सचिन तेंदुलकर हैं।

ये भी पढ़ें – 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

আরো ताजा खबर

कप्तानी के दबाव में बाबर आजम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं: वसीम अकरम

Waqar Younis (Image credit Twitter – X) पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने बाबर आजम (Babar Azam) की टेस्ट कप्तानी को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका मानना है...

Asian Games 2026: श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल 

India Women vs Sri Lanka Women, Final (Image Credit- Twitter X) Women’s Asian Games 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल...

Japan vs India: एकमात्र टी20 मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया 

Japan vs India (Image Credit- Twitter X) India tour of Japan, 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान और भारत के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशल...

3 भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें भुला दिया गया, जानिए अब क्या कर रहे हैं?

भारतीय क्रिकेट में समय-समय पर कई तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार और शानदार गेंदबाजी से पहचान बनाई है। हालांकि, हर गेंदबाज लंबे समय तक टीम इंडिया में अपनी जगह कायम...