
Aaron Finch (Image Source: Getty Images)
पूर्व खिलाड़ी आरोन फिंच ने हाल ही में क्रिक्ट्रैकर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर खुलासा किया। ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और सुपर 8 में टीम ने अपनी जगह पक्की की थी।
हालांकि सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को काफी परेशानी हुई और अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ टीम ने हार झेली। टूर्नामेंट की शुरुआत होने पर तमाम पूर्व खिलाड़ियों का मानना था कि ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने की प्रबल दावेदार है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम का मनोबल पूरी तरह से टूट गया।
आरोन फिंच ने क्रिक्ट्रैकर को बताया कि, ‘मुझे लगता है टीम इस बात से काफी निराश होगी कि वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। जिस तरीके की टीम ऑस्ट्रेलिया के पास थी उन्हें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी चाहिए। ऑस्ट्रेलिया को काफी बुरा लगा होगा इसमें कोई भी शक नहीं है। वो इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार थीं लेकिन अंत में वो थोड़े से रह गई। टीम की फील्डिंग इस टूर्नामेंट में बहुत ही खराब थी जिसकी वजह से उन्हें अलग-अलग जगह पर काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
हालांकि कुछ खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट काफी अच्छा था जैसे मार्कस स्टोइनिस। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोइनिस गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किए थे।’
इस समय आरोन फिंच वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स में भाग ले रहे हैं
बता दें, आरोन फिंच इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स में भाग ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 6 टीमों के बीच खेला जा रहा है। इंडिया चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस। आरोन फिंच इस टूर्नामेंट में अभी तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन पारी में लगभग 58 के औसत से 173 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कप्तानी ब्रेट ली कर रहे हैं और अभी तक टीम ने तीन मैच में दो में जीत दर्ज की है और वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

