Skip to main content

ताजा खबर

Cricket Highlights of 28 August 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Cricket Highlights of 28 August 2024 आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Cricket Highlights Day 1 (Source X)

28 अगस्त 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स:

Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज 

पाकिस्तान में साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से खबर आई है कि जो रूट और बेन स्टोक्स को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गौतम गंभीर के खाली छोड़े गए पद के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2025 के लिए अपना मेंटर नियुक्त किया है।
पूर्व नंबर 1 टी20 बल्लेबाज डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
वेस्टइंडीज टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया।

ICC टेस्ट रैंकिंग रिलीज हुई- 

विराट कोहली 2 पायदान चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गए।
यशस्वी जायसवाल एक पायदान चढ़कर 7वें स्थान पर पहुंच गए।
बाबर आजम 6 पायदान गिरकर 9वें स्थान पर खिसक गए।

Today’s Social Trends: कौन से क्रिकेट खिलाड़ी और खबरें आज सोशल मीडिया पर छाई रही?

#JayShah #ICCChairman: 

जय शाह नए आईसीसी चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं जिसके वजह से उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा।

#ZaheerKhan #IPL2025 #Lucknow Super Giants #ZaheerNowSuperGiant

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जहीर खान को अपना नया मेंटर नियुक्त किया जिसके वजह से उनका नाम आईपीएल 2025 और टीम के नाम के साथ ट्रेंडिंग था।

#KLRahul

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के आईपीएल 2025 के भविष्य को लेकर लोग उनके बारे में काफी ट्वीट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि वह टीम से बाहर हो जाएंगे तो कोई कह रहा कि वह टीम द्वारा बतौर कप्तान रिटेन किए जाएंगे।

Today’s Stats and Records: आज के दिन क्रिकेट में कोई बड़े रिकॉर्ड टूटे या बनाए गए हों

नॉन क्रिकेटिंग मंथ होने के कारण फिलहाल कोई रिकॉर्ड न बने हैं और न टूटे हैं।

On This Day: 28 अगस्त को किस क्रिकेटर का जन्मदिन है?

लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga)

श्रीलंका के महान तेज गेंदबाजों या यूं कहें दुनिया के बेस्ट यॉर्कर किंग गेंदबाज श्रीलंका का आज जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1983 में हुआ था।

फिल सॉल्ट (Phil Salt)

इंग्लैंड के धुआंधार बल्लेबाज फिल सॉल्ट का जन्म साल 1996 में हुआ था।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...