Skip to main content

ताजा खबर

Cricket Highlights of 15 October 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज, सोशल ट्रेंड, मैच में बने आंकड़े और रिकॉर्ड्स

Cricket Highlights of 15 October 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज, सोशल ट्रेंड, मैच में बने आंकड़े और रिकॉर्ड्स

Cricket Highlights (Photo Source: X)

15 अक्टूबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स (Cricket Highlights):

Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज

भारत इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है: इयान बेल
PAK vs ENG, 2nd Test: Day 1: पहले दिन के अंत तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ी उथल-पुथल, हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा सस्पेंड
शुभमन गिल का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गर्दन में हल्की अकड़न की वजह से खेलने पर संदेह बना हुआ है
“हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते”- मोहम्मद शमी की फिटनेस पर रोहित शर्मा ने दी बड़ी अपडेट
“उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना अच्छा होगा…”, एमएस धोनी को LLC में देखना चाहते हैं इयान बेल

Today’s Social Trends: कौन से क्रिकेट प्लेयर्स और खबरें आज सोशल मीडिया पर छाई रहीं?

#INDvsNZ

#PakistanCricket #BabarAzam #KamranGhulam #SaimAyub #PAKvsENG

#WestIndies #SLvsWI

Cricket Records, on This Day: आज 14 अक्टूबर, 2024 को बनने वाले रिकॉर्ड और आंकड़े

आज कुछ बड़े आकंड़े और रिकॉर्ड नहीं बने।

Cricket Highlights, On This Day: 14 अक्टूबर को क्रिकेट के इतिहास में क्या हुआ था?

1964: मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक टेस्ट मैच भारत ने दो विकेट से जीत हासिल की थी। यह टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की दूसरी जीत थी। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 122 के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए थे, फिर कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (53) के साथ विजय मांजरेकर (39) और चंदू बोर्डे (30) ने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई।

1999: 1999 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शारजाह में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच टाई हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका जीत की ओर अग्रसर था। वे 172/2 पर थे, उन्हें जीत के लिए सिर्फ 25 रन चाहिए थे और उनके पास आठ विकेट बचे थे। लेकिन फिर उन्होंने आखिरी आठ विकेट सिर्फ 24 रन पर गंवा दिए। अब्दुल रज्जाक ने 5/31 विकेट लिए।

2000: यह न्यूजीलैंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। उन्होंने नैरोबी में भारत के खिलाफ ICC नॉकआउट ट्रॉफी का फाइनल जीता और इतिहास में अपना पहला ICC टूर्नामेंट जीता। क्रिस केर्न्स ने नाबाद 102 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल जीतने के लिए 265/6 के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की।

2022: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका की महिला टीम को हराकर अपना सातवां खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 65/9 रन बनाए और भारत ने 8.3 ओवर में 71/2 रन बनाकर मैच जीता था।

2017: दक्षिण अफ्रीका ने इस दिन वनडे में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी, जब उन्होंने लगभग 300 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश को दस विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278/7 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक (168) और हाशिम अमला (110) ने नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने 42.5 ओवर में 282/0 रन बनाकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।

2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 सीजन के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग का चौथा खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए, CSK ने 192/3 रन बनाए, जिसमें फाफ डु प्लेसिस ने 59 गेंदों पर 86 रन बनाए थे। जवाब में, KKR के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने अर्धशतक बनाए और 10.4 ओवर में 91 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद, वे लय खो बैठे और केवल 165/9 पर ही पहुंच पाए।

15 अक्टूबर जन्मदिन

1866 जैक बैरेट (ऑस्ट्रेलिया)

1885 सिड एमरी (ऑस्ट्रेलिया)

1910 ज़ेन बालास्कास (दक्षिण अफ्रीका)

1921 गुल मोहम्मद (भारत/पाकिस्तान)

1961 सुदथ पास्कल (श्रीलंका)

1973 सीन डेविस (जिम्बाब्वे)

1975 फैसल अतहर (पाकिस्तान)

1981 मोहम्मद सलीम (बांग्लादेश)

1984 उमर गुल (पाकिस्तान)

1985 यासिर अली (पाकिस्तान)

1988 मोहम्मद तल्हा (पाकिस्तान)

1994 बाबर आजम (पाकिस्तान)

15 अक्टूबर डेब्यू

2010 कॉलिन इनग्राम (साउथ अफ्रीका), रस्टी थेरॉन (साउथ अफ्रीका)

2011 डगलस ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), फोर्स्टर मुटिज़वा (जिम्बाब्वे), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), मैल्कम वालर (जिम्बाब्वे)

2017 डेन पैटर्सन (साउथ अफ्रीका), मोहम्मद सैफुद्दीन (बांग्लादेश)

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...