Skip to main content

ताजा खबर

Cricket Buzz: जाने 7 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Cricket Buzz: जाने 7 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

social media trends

T20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस मैच की काफी चर्चा हो रही है और पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन और अमेरिका की जोरदार जीत पर फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मैच जीतते ही यूएसए टीम के बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान में दौड़ पड़े। जीत की खुशी में वे एक-दूसरे को गला लगा रहे थे और कैमरे के सामने ये सारे दृश्य कैद हो रहे थे। टीम के खिलाड़ियों को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप ही जीत लिया हो।

इसके अलावा मैच के दौरान कप्तान बाबर आजम काफी गुस्से में नजर आए। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह आखिरी ओवर में हारिस राउफ की गेंदों पर बाउंड्री जाने के बाद झल्लाते हुए नजर आए। आखिरी ओवर में 15 रनों को डिफेंड नहीं कर पाने के बाद मैच सुपर ओवर में चला गया था और बाबर ने जमकर अपना गुस्सा निकाला।

वहीं USA टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां अपनी टीम की जीतते हुए देखने के बाद अमेरिका के लोगों ने सड़कों पर जमकर जश्न मनाया। वे सभी अमेरिका की फ्लैग लिए हुए USA USA का नारा भी लगाते हुए नजर आए।

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने टीम की जमकर आलोचना की। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी यूएसए जैसी टीम से पाकिस्तान के हारने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही मोहम्मद आमिर घरेलू खिलाड़ी के रूप में नॉट्स आउटलॉज में हुए शामिल

Mohammad Amir joins Notts Outlaws as domestic player after acquiring British citizenship (imae via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर 2026 वाइटैलिटी ब्लास्ट के बचे हुए मैचों के...

ENG vs IND 2026: ‘संजू सैमसन टीम में चुने जाने के काफी करीब थे’ – भारतीय ODI टीम के सिलेक्शन पर एबी डी विलियर्स का बड़ा बयान

ENG vs IND 2026: AB de Villiers on India’s ODI squad selection (image via X) एबी डिविलियर्स ने कहा कि संजू सैमसन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम...

IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती है विलेन

IRE vs IND, 1st T20I: Rain Threat Looms Over Belfast as India Face Ireland in 1st T20I (image via X) आज (26 जून) बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड पर भारत...

26 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिन्दा रखीं...