
IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा। इसी बीच फाइनल मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी इस टीम को चुनने के दौरान एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने राशिद खान को बनाया कप्तान
CA ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में रोहित शर्मा समेत तीन भारतीयों को चुना है, मगर उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान रोहित शर्मा को नहीं बनाया है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान जिसे बनाया है उसे जानकर भी आप हैरान हो जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानी टीम के कप्तान राशिद खान को अपनी टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं CA ने अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे इन फॉर्म गेंदबाजों को भी नहीं चुना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में बतौर ओपनर टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ रोहित शर्मा को चुना है। हेड 255 रनों के साथ टूर्नामेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
रोहित के अलावा हार्दिक और बुमराह की मिली बेस्ट XI में जगह
वहीं रोहित शर्मा ने अभी तक 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं और वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। इसके अलावा नंबर-3 के लिए उन्होंने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को चुना है जो इस टीम में विकेट कीपर की भी भूमिका निभाएंगे। पूरन के लिए यह वर्ल्ड कप अच्छा रहा था, मगर उनकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। उन्होंने 7 मैचों में 146.15 के स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बनाए थे।
मिडिल ऑर्डर के लिए उन्होंने यूएसए के एरोन जॉन्स, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और भारत के हार्दिक पांड्या को जगह दी है। हार्दिक पांड्या ने इस वर्ल्ड कप में 100 से अधिक रन बनाने के साथ 8 विकेट चटकाए हैं। बात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑफ द टूर्नामेंट के बॉलिंग अटैक की करें तो, उन्होंने राशिद खान के साथ बांग्लादेश के रिशाद हुसैन को बतौर स्पिनर चुना है। राशिद इस टीम के कप्तान भी हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

