Skip to main content

ताजा खबर

Cricket Australia ने चुनी टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI, इस प्लेयर को बनाया कप्तान, 3 भारतीय प्लेयर को मिली जगह

Cricket Australia ने चुनी टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI इस प्लेयर को बनाया कप्तान 3 भारतीय प्लेयर को मिली जगह

IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा। इसी बीच फाइनल मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी इस टीम को चुनने के दौरान एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने राशिद खान को बनाया कप्तान

CA ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में रोहित शर्मा समेत तीन भारतीयों को चुना है, मगर उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान रोहित शर्मा को नहीं बनाया है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान जिसे बनाया है उसे जानकर भी आप हैरान हो जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानी टीम के कप्तान राशिद खान को अपनी टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं CA ने अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे इन फॉर्म गेंदबाजों को भी नहीं चुना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में बतौर ओपनर टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ रोहित शर्मा को चुना है। हेड 255 रनों के साथ टूर्नामेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

रोहित के अलावा हार्दिक और बुमराह की मिली बेस्ट XI में जगह

वहीं रोहित शर्मा ने अभी तक 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं और वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। इसके अलावा नंबर-3 के लिए उन्होंने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को चुना है जो इस टीम में विकेट कीपर की भी भूमिका निभाएंगे। पूरन के लिए यह वर्ल्ड कप अच्छा रहा था, मगर उनकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। उन्होंने 7 मैचों में 146.15 के स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बनाए थे।

मिडिल ऑर्डर के लिए उन्होंने यूएसए के एरोन जॉन्स, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और भारत के हार्दिक पांड्या को जगह दी है। हार्दिक पांड्या ने इस वर्ल्ड कप में 100 से अधिक रन बनाने के साथ 8 विकेट चटकाए हैं। बात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑफ द टूर्नामेंट के बॉलिंग अटैक की करें तो, उन्होंने राशिद खान के साथ बांग्लादेश के रिशाद हुसैन को बतौर स्पिनर चुना है। राशिद इस टीम के कप्तान भी हैं।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...