
(Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया के खेल को भी अच्छी तरह समझते हैं, रफ्तार के सौदागर को इंस्टा का हर Trend फॉलो करना आता है। इसी बीच शमी ने अपने फैन्स के साथ ऐसी रील वीडियो शेयर कर दी है, जिसे देख आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी और आप उस रील को जमकर शेयर करेंगे।
इन दिनों कहां हैं Mohammed Shami?
साल 2023 में लगी टखने की चोट ने Mohammed Shami के खेल पर पूरी तरह से ब्रेक लगाने का काम किया था, लेकिन अब ये तेज गेंदबाज फिर से टीम इंडिया में वापसी करने की तैयारी में हैं। जिसे लेकर शमी इन दिनों NCA में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं, वहां ये खिलाड़ी अपनी तेज गेंदबाजी से ज्यादा फिटनेस पर ध्यान दे रहा है और उससे जुड़ी रील्स भी वो आए दिन शेयर करते रहते हैं। शमी ने अपनी चोट के कारण IPL 2024 के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 मिस किया है।
Mohammed Shami हुए ‘Chin Tapak Dam Dam’ से परेशान
*इंंस्टाग्राम पर सुपर वायरल हो रही है Mohammed Shami की नई रील।
*रील में शमी के साथ नजर आए तिलक, सरफराज, शार्दुल और आवेश भी।
*सभी ने तेज गेंदबाज को ‘Chin Tapak Dam Dam’ बोलकर किया परेशान।
*वीडियो के आखिरी में शमी ने फैन्स से पूछा- क्या है ये ‘Chin Tapak Dam Dam’
आपको भी काफी पसंद आएगी Mohammed Shami की ये रील
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
गंभीर के मुताबिक बदल रहे हैं शमी अपना खेल
जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, वो टीम के सभी खिलाड़ियों को ऑलराउंडर बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में शमी ने भी हाल ही में एक नई रील वीडियो शेयर की थी, जिसमें ये तेज गेंदबाज बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहा था और आगे बढ़-बढ़कर शॉट्स मार रहा था। वैसे शमी ने कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी की है, ऐसे में ये खिलाड़ी कोच गंभीर की पहली पसंद होंगे।
नेट्स में एक के बाद एक शानदार शॉट मार रहे थे शमी
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह
ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’
31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

