Skip to main content

ताजा खबर

‘Chapter closed!’- क्या अपना संन्यास वापस लेने वाले हैं डेविड वॉर्नर? CT 2025 में खेलने के जताई इच्छा

Chapter closed- क्या अपना संन्यास वापस लेने वाले हैं डेविड वॉर्नर CT 2025 में खेलने के जताई इच्छा

David Warner (Image Credit- Twitter X)

पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि वॉर्नर अब अपना मन बदलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जिन्होंने उनकी इस जर्नी में साथ दिया।

वॉर्नर ने कहा है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। हालांकि डेविड वॉर्नर ने ये भी कहा है कि अगर उन्हें अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जाता है तो वह इसके लिए उपलब्ध रहेंगे।

अपने फैंस के लिए डेविड वॉर्नर ने शेयर किया एक खास पोस्ट

2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वॉर्नर ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उस वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ओपनिंग की। सलामी बल्लेबाज ने अपने पोस्ट में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। इसी के साथ वॉर्नर ने फैंस के लिए एक मैसेज भेजा और अपने साथियों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी किया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ”चैप्टर खत्म!! इतने लंबे समय तक सबसे ऊपर लेवल पर खेलना एक बेहतरीन अनुभव रहा है। ऑस्ट्रेलिया मेरी टीम थी। मेरे करियर का ज्यादातर हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रहा है। ऐसा कर पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। सभी फॉर्मेट में 100 से अधिक मैच खेलना मेरे करियर का हाइलाइट रहा है।

मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया है। मेरी पत्नी और मेरी बेटियां, जिन्होंने बहुत त्याग किया, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। कोई भी व्यक्ति कभी नहीं जान पाएगा कि हम किस दौर से गुजरे हैं।”

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...