
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तैयार कर सभी क्रिकेट बोर्ड को मंजूरी के लिए भेज दिया है। सभी क्रिकेट बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। लेकिन ये शेड्यूल पहले ही वायरल हो चुका है। द टेलीग्राफ ने अपने अखबार में शेड्यूल का खुलासा किया है। इसके मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल हुआ वायरल
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खेलती नजर आएंगी जिसमें भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक ही ग्रुप में होंगे। ऑस्ट्रेलिया , अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका एक समूह में होंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे।
Champions Trophy 2025 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। 23 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। सीरीज का आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 1 मार्च को खेला जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच रावलपिंडी में होंगे। लेकिन अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट के टॉप 4 में आती है तो भारतीय टीम के ये मैच लाहौर में खेले जाएंगे। हालांकि पाकिस्तान ने यह शेड्यूल तैयार कर लिया है, लेकिन बीसीसीआई की ओर से इस बात पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं।
Champions Trophy 2025 Schedule and Group list
| Date (तारिख) | Match Details (मैच) | Venue (वेन्यू) |
| 19 फरवरी | NZ vs PAK | Karachi |
| 20 फरवरी | BAN vs IND | Lahore |
| 21 फरवरी | AFG vs SA | Karachi |
| 22 फरवरी | AUS vs ENG | Lahore |
| 23 फरवरी | NZ vs IND | Lahore |
| 24 फरवरी | PAK vs BAN | Rawalpindi |
| 25 फरवरी | AFG vs ENG | Lahore |
| 26 फरवरी | AUS vs SA | Rawalpindi |
| 27 फरवरी | BAN vs NZ | Lahore |
| 28 फरवरी | AFG vs AUS | Rawalpindi |
| 1 मार्च | IND vs PAK | Lahore |
| 2 मार्च | SA vs ENG | Rawalpindi |
| 5 मार्च | Semi-final 1 | Karachi |
| 6 मार्च | Semi-final 2 | Rawalpindi |
| 9 मार्च | Final | Lahore |
आईपीएल ऑक्शन से पहले राहुल चाहर का बड़ा बयान, कहा- ‘सीएसके मुझे सूट करेगी’
IPL 2026 Auction: कब शुरू होगा ऑक्शन, किसके पास कितना पैसा, स्ट्रीमिंग डिटेल्स और वे सभी चीजें को आपको पता होनी चाहिए
IND vs SA 2025: बची हुई साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं अक्षर पटेल- रिपोर्ट्स
15 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

