Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: PCB ने की पुष्टि, जनवरी 25 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा लाहौर का प्रसिद्ध गद्दाफी स्टेडियम

Champions Trophy 2025: PCB ने की पुष्टि, जनवरी 25 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा लाहौर का प्रसिद्ध गद्दाफी स्टेडियम

Gaddafi Stadium (Source: Twitter)

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान के लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम का रिनोवेशन हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने इस बात की पुष्टि की है कि गद्दाफी स्टेडियम के रिनोवेशन का काम 25 जनवरी तक खत्म हो जाएगा और इसका उद्घाटन 27 जनवरी 2025 को होगा।

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। पाकिस्तान के तीन वेन्यू में गद्दाफी स्टेडियम भी एक है जबकि बाकी दो रावलपिंडी का रावलपिंडी स्टेडियम और कराची का नेशनल स्टेडियम है। मोहसिन नक़वी ने यह भी कहा कि गद्दाफी स्टेडियम के आधिकारिक उद्घाटन में कई प्रसिद्ध लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गद्दाफी स्टेडियम के दोनों तरफ नए स्कोरबोर्ड भी लगाए गए हैं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कहा कि, ‘गद्दाफी स्टेडियम का ग्रे स्ट्रक्चर पूरी तरह खत्म हो चुका है और बाकी बचे हुए काम को भी जल्द से जल्द समाप्त करने की कोशिश चल रही है।’

19 फरवरी से शुरू हो रहा है चैंपियंस ट्रॉफी 2025

इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। कुल 8 टीमों के बीच यह रोमांचक टूर्नामेंट खेला जाएगा।

आगामी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। यह सभी डे-नाइट मैच होंगे। सभी मैच की शुरुआत पाकिस्तान के समय के अनुसार दिन में 2 से होगी। चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला संस्करण पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। आगामी टूर्नामेंट की 8 टीमें है- ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड।

टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्हें आगामी टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को महत्वपूर्ण मैच इसी वेन्यू पर खेलेगी। टीम अपना अंतिम लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...