Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: सभी टीमें हो जाए सतर्क, महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Champions Trophy 2025: सभी टीमें हो जाए सतर्क, महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Champions Trophy (Pic Source-X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।

इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। कुल 8 टीमों के बीच यह रोमांचक टूर्नामेंट खेला जाएगा।

चैंपियन ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने यह आ रही है कि इस टूर्नामेंट के लिए सभी 8 टीमों को 12 जनवरी तक अपने स्क्वॉड की लिस्ट को आईसीसी को सौंप देना है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की निगाहें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को जीतने पर भी होगी।

टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्हें आगामी टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को महत्वपूर्ण मैच इसी वेन्यू पर खेलेगी। टीम अपना अंतिम लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

आगामी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। यह सभी डे-नाइट मैच होंगे। सभी मैच की शुरुआत पाकिस्तान के समय के अनुसार दिन में 2 से होगी। चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला संस्करण पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। आगामी टूर्नामेंट की 8 टीमें है- ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड।

जहां एक तरफ ग्रुप A में बांग्लादेश, इंडिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान है वहीं दूसरी ओर ग्रुप B में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका है। पाकिस्तान के वेन्यू है लाहौर, कराची और रावलपिंडी जबकि UAE में होने वाले सभी मुकाबले दुबई में होस्ट किए जाएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...