Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी फैंस हो जाए खुश, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इन दो धमाकेदार खिलाड़ियों की हो सकती है टीम में वापसी

Imam Ul Haq Fakhar Zaman (Photo Source: X/Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह शानदार टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में आयोजित किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कुल 8 टीमों के बीच खेली जाएगी।

सभी टीमें इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी। यही नहीं गत विजेता पाकिस्तान भी आगामी सीजन को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि आगामी टूर्नामेंट से पहले बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। बेहतरीन खिलाड़ी फखर ज़मान और इमाम उल हक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम में वापसी कर सकते हैं।

बता दें कि, फखर ज़मान ने चैंपियंस टी20 कप में 10 मैच में 303 रन बनाए थे जबकि फखर ज़मान का प्रदर्शन चैंपियंस वनडे कप में शानदार रहा था और उन्होंने 53 के औसत से 212 रन जड़े थे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टीम इन दोनों धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकता है।

फखर ज़मान की बात की जाए तो उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला था। इस शानदार टूर्नामेंट में उन्होंने चार मैच में 73.33 के औसत से 220 रन बनाए थे। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भी धाकड़ खिलाड़ी पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने भारत के खिलाफ लंदन के द ओवल में फाइनल में 106 गेंदों में 114 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है

इमाम उल हक की बात की जाए तो उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग मैच में भाग लिया था। हालांकि शानदार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद टीम 23 फरवरी को इंडिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। पाकिस्तान अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। फैंस भी इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...