Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 Free Live Streaming: जानें चैंपियंस ट्राॅफी मैच कब और कहां फ्री में लाइव देखें?

Champions Trophy 2025 Free Live Streaming: जानें चैंपियंस ट्राॅफी मैच कब और कहां फ्री में लाइव देखें?

PAK vs NZ (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच मेजबान व गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।

तो वहीं, इस बार टूर्नामेंट में इस बार कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच कुछ रोमांचक मैच होते हुए नजर आएंगे। भारत और इंग्लैंड को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप चैंपियंस ट्राॅफी के मैच फ्री में कब और कहां देख सकते हैं? तो आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं:

यहां देख सकते हैं फ्री में चैंपियंस ट्राॅफी मैच

बता दें कि चैंपियंस ट्राॅफी के सभी मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे, जिन्हें फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर चैंपियंस ट्राॅफी के सभी मैचों का सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा फैंस वेबसाइट और जियोहाॅटस्टार ऐप के माध्यम से भी चैंपियंस ट्राॅफी के मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, ऐप पर फैंस को जियोहाॅटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...