Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 Draft Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ड्राफ्ट शेड्यूल का ऐलान- डालिए एक नजर

Champions Trophy (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए $65 मिलियन के बजट को मंजूरी दे दी है, जो फरवरी और मार्च 2025 के महीनों में होने वाली है। बजट में कुछ मैचों के लिए अलग स्थान की व्यवस्था किए जाने की स्थिति में होने वाले खर्च भी शामिल हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने राजनीतिक मतभेदों और सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया है। हालिया स्थिति को देखकर यह साफ लग रहा है कि भारत टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। कोलंबो में हुई पिछली AGM बैठक में, इस मुद्दे पर विभिन्न मंचों पर चर्चा होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी मान ली आईसीसी की बात 

मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) ने पुष्टि की है कि ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पाकिस्तान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और इसे ध्यान में रखते हुए एक बजट को अंतिम रूप दिया गया है। रावलपिंडी, कराची और लाहौर में अपनी सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए पाकिस्तान को एक बड़ी राशि आवंटित की गई है और यह भी बताया गया है कि इसी बजट का उपयोग पाकिस्तान के बाहर आयोजित होने वाले मैचों के लिए भी किया जाएगा।

क्रिकबज के अनुसार, खिलाड़ियों के लिए बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक चीजों के लिए 35 मिलियन डॉलर, भागीदारी और पुरस्कार राशि के लिए 20 मिलियन डॉलर और प्रोडक्शन के लिए शेष 10 मिलियन डॉलर आवंटित किए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि ICC ने टूर्नामेंट के लिए एक ड्राफ्ट शेड्यूल भी तैयार किया है।

पाकिस्तान पहले दिन न्यूजीलैंड से खेलेगा, जबकि भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगा। प्रतियोगिता का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि, यह बस एक ड्राफ्ट शेड्यूल है, इसलिए अभी आधिकारिक शेड्यूल आने के लिए सभी देशों के बोर्ड के मोहर लगेंगे। फिर अप्रूव होने के बाद शेड्यूल को सार्वजनिक किया जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ड्राफ्ट शेड्यूल का ऐलान

ICC Champions Trophy 2025 Draft Schedule:

तारीख
दिन
टीम 1
टीम 2
फरवरी 19
बुधवार
न्यूजीलैंड (New Zealand)
पाकिस्तान (Pakistan)
फरवरी 20
गुरुवार
बांग्लादेश (Bangladesh)
भारत (India)
फरवरी 21
शुक्रवार
अफगानिस्तान (Afghanistan)
साउथ अफ्रीका (South Africa)
फरवरी 22
शनिवा
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
इंग्लैंड (England)
फरवरी 23
रविवार
न्यूजीलैंड (New Zealand)
भारत (India)
फरवरी 24
सोमवार
पाकिस्तान (Pakistan)
बांग्लादेश (Bangladesh)
फरवरी 25
मंगलवार
अफगानिस्तान (Afghanistan)
इंग्लैंड (England)
फरवरी 26
बुधवार
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
साउथ अफ्रीका (South Africa)
फरवरी 27
गुरुवार
बांग्लादेश (Bangladesh)
न्यूजीलैंड (New Zealand)
फरवरी 28
शुक्रवार
अफगानिस्तान (Afghanistan)
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
मार्च 01
शनिवार
पाकिस्तान (Pakistan)
भारत (India)
मार्च 02
रविवार
साउथ अफ्रीका (South Africa)
इंग्लैंड (England)
मार्च 05
बुधवार
A1
B2
मार्च 06
गुरुवार
B1
A2
मार्च 09
रविवार
विनर – A1 vs B2
विनर- B1 vs A2
मार्च 10
सोमवार
Reserve Day
Reserve Day

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...