Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: वो 3 खिलाड़ी जो साबित होंगे X-Factor, दिला सकते हैं इंग्लैंड को ट्रॉफी

Champions Trophy 2025: वो 3 खिलाड़ी जो साबित होंगे X-Factor, दिला सकते हैं इंग्लैंड को ट्रॉफी

England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इंग्लैंड पहला मुकाबला 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेलेगी। टीम की बैटिंग और बॉलिंग यूनिट दोनों ही पेपर पर शानदार हैं, लेकिन मैदान में अब तक अपना कमाल दिखा पाने में असमर्थ रही है। भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में टीम 0-2 से पीछे चल रही है।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लग चुका है। युवा ऑलराउंडर जैकब बैथेल इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि कौन से वो तीन खिलाड़ी है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी-

1. जोस बटलर

जोस बटलर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम की कमान संभाली थी, लेकिन टीम को अच्छा नतीजा नहीं मिला था। कप्तान के तौर पर इंग्लैंड बटलर के प्रदर्शन पर अधिक निर्भर रहने वाली है। उन्होंने अब तक 183 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 39.6 के औसत, 116.33 की स्ट्राइक रेट 5108 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।

2. जो रूट

भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में जो रूट अच्छा फॉर्म दिखा रहे हैं। टीम और उनके फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी यही फॉर्म बरकरार रखें। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 173 वनडे मैचों में 47.55 की औसत, 86.76 की स्ट्राइक रेट से 6610 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है। रूट ने गेंदबाज के तौर पर 74 पारियों में 5.83 की इकॉनमी से 27 विकेट भी लिए हैं।

3. मार्क वुड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक 67 वनडे मैचों में 40.22 की औसत, 5.55 की इकॉनमी से 77 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4-33 है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: कप्तान तिलक वर्मा का जोरदार प्रदर्शन, साउथ जोन ने फाइनल में मारी एंट्री; नॉर्थ जोन को 7 विकेट हराया

Tilak Varma’s All-Round Heroics Power South Zone into Duleep Trophy Final (image via X) Duleep Trophy 2026, 2nd Semi-Final: बुधवार, 2 सितंबर को मैच के चौथे दिन, कप्तान तिलक वर्मा...

SM Trends: 2 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन के चलते साउथ जोन ने नाॅर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर, फाइनल...

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए नहीं मिली भारतीय टीम में जगह तो Krunal Pandya का सोशल मीडिया पर छलका दर्द! 

Krunal Pandya (Image Credit- Twitter X) 1 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन...

माइकल हसी ने ठुकराया इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच ऑफर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में जारी रखेंगे सेवाएं

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी (Michael Hussey) ने इंग्लैंड टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। 51...