Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ मैच शायद ना खेलें तेज गेंदबाज हर्षित राणा: रिपोर्ट्स 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होने वाले मैच से होगी। दूसरी ओर, 2013 सीजन की चैंपियन भारतीय टीम अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेले जाने वाले अपने पहले मैच से करेगी।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले अब बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम के पहले मैच में अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेज गेंदबाज हर्षित राणा नहीं खेलेंगे, जिन्हें जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया था।

राणा की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में वरीयता दी जा सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए अर्शदीप और मोहम्मद शमी टीम इंडिया के दो स्पेशलिस्ट पेसर होंगे। हालांकि, अर्शदीप को ज्यादा वनडे मैच खेलने का अनुभव नहीं है। वह खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के लिए 9 वनडे मैचों में 23 की औसत और 5.17 की इकाॅनमी से कुल 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

India’s Squad for ICC Champions Trophy 2025

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...