Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: पीसीबी द्वारा टूर्नामेंट के लिए किए गए इंतजामों से आईसीसी संतुष्ट- रिपोर्ट्स 

Champions Trophy 2025: पीसीबी द्वारा टूर्नामेंट के लिए किए गए इंतजामों से आईसीसी संतुष्ट- रिपोर्ट्स 

PCB (Image Credit- Twitter)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा Champions Trophy 2025 के लिए किए गए इंतजामों से पूरी तरह से संतुष्ट है। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्राॅफी का 9वां सीजन पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। तो वहीं हाल में ही टूर्नामेंट के लिए किए गए इंतजामों की सूची पीसीबी ने आईसीसी के साथ साझा की। इस दौरान पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे।

चैंपियंस ट्राॅफी के देश में आयोजन को लेकर अगर जियो न्यूज की माने, तो पीसीबी के आला अधिकारियों ने आईसीसी की सदस्य बोर्ड को आश्वासन दिया कि रिनोवेशन के काम से गुजर रहे तीन स्टेडियम (लाहौर, कराची और रावलपिंडी) फरवरी में टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले तैयार हो जाएंगे। साथ ही पीसीबी ने सदस्य देशों के डेलीगेशन को पाकिस्तान आकर, टूर्नामेंट के लिए की गई तैयारियों के आकलने करने के लिए भी आमंत्रित किया है।

साथ ही बता दें कि अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि क्या भारत इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं? इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। तो वहीं कुछ समय पहले BCCI सचिव जय शाह ने कहा था कि अगर बोर्ड को भारत सरकार से अनुमित मिलती है, तो ही टीम पाकिस्तान जाएगी।

आईसीसी हाइब्रिड माॅडल पर कर सकती है विचार

दूसरी ओर, भारत एशिया कप 2023 की तरह आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को हाईब्रिड माॅडल पर कराने का विचार कर सकती है, अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय क्रिकेट टीम अपने चैंपियंस ट्राॅफी में यूएई में खेल सकती है। यूएई के अलावा श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का भी नाम देखने को मिल सकता है।

तो वहीं टूर्नामेंट के बारे में बताएं तो इसका 9वां सीजन खेले जाने के लिए तैयार है। आखिरी बार साल 2017 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसका आयोजन किया था। उस दौरान पाकिस्तान ने भारत को हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...