Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान टीम के मेंटर नियुक्त किए गए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान टीम के मेंटर नियुक्त किए गए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान

Younis Khan. (Photo by James Allan/Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर नियुक्त किए गए हैं। इस बात की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की। बता दें कि, यूनुस खान 2022 में अफगानिस्तान के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता सैयद नसीम सदत ने कहा कि, ‘ACB ने पाकिस्तान के पूर्व अनुभवी टॉप ऑर्डर खिलाड़ी यूनुस खान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना मेंटर नियुक्त किया है। यूनुस खान टीम के साथ इवेंट से पहले पाकिस्तान में जुड़ेंगे।’

यूनुस खान ने पाकिस्तान की ओर से 118 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें अनुभवी खिलाड़ी ने 10,099 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 313 रन रहा है। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर भी रह चुके हैं। यूनुस खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 को अपने नाम किया था।

यूनुस खान पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के साथ भी काम कर चुके हैं जबकि हाल ही में उन्हें अबू धाबी टी10 लीग में बंगाल टाइगर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़े:- Champions Trophy 2025: ECB ने इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान मैच के बहिष्कार की ब्रिटिश नेताओं की याचिका को किया खारिज

अफगानिस्तान ने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज को किया अपने नाम

अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन रहा है। उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। यही नहीं टीम ने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था।

अब आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी अफगानिस्तान टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। अफगानिस्तान को आगामी टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इसके बाद टीम अपना दूसरा मैच 26 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ जबकि ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच टीम 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...