Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के चयन के तीन हैरतअंगेज फैसले

आज यानी 18 जनवरी को भारतीय टीम ने आगामी चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया गया है।

भारतीय टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन शानदार फैसले जो चयनकर्ताओं ने शानदार तरीके से लिए हैं।

1- 15 सदस्यीय टीम में चार ऑलराउंडर को शामिल किया गया है

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के चयन के तीन हैरतअंगेज फैसले

Ravindra Jadeja Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चार ऑलराउंडर को शामिल किया गया है। यह चार खिलाड़ी है रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या। यह फैसला इसलिए भी सही साबित हो सकता है क्योंकि सभी चार खिलाड़ियों के पास काफी अनुभव है।

यही नहीं रोहित शर्मा के पास भी अपने बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव और गेंदबाजों को शानदार तरीके से मौका देने के लिए भी काफी समय होगा। दुबई में स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। यह देखना महत्वपूर्ण होगा की प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है।

2- मोहम्मद सिराज हुए स्क्वॉड से बाहर

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के चयन के तीन हैरतअंगेज फैसले

Mohammed Siraj (Pic Source-X)

दोनों ही इवेंट के लिए टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। रोहित शर्मा एंड कंपनी के तीन महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज हैं जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह। इन तीन गेंदबाजों के अलावा हार्दिक पांड्या को भी ऑलराउंडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

अगर जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर पाते हैं तो शायद मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। पिछले कुछ समय से मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में काफी खराब रहा है। हालांकि वनडे क्रिकेट में मोहम्मद सिराज ने 44 मैच में 24.04 के औसत से 71 विकेट झटके हैं। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज का कंबीनेशन किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकता है।

3- संजू सैमसन की जगह ऋषभ पंत को टीम इंडिया में शामिल किया गया है

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के चयन के तीन हैरतअंगेज फैसले

Rishabh Pant And Sanju Samson

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए संजू सैमसन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर के रूप में टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। ऋषभ पंत की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद काफी अच्छा रहा है और तमाम फैंस ने उनकी जमकर प्रशंसा की।

संजू सैमसन ने 2024 में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए टी20 फॉर्मेट में तीन शतक बनाए थे। इस धाकड़ खिलाड़ी ने 16 वनडे मैच में 56 के ऊपर के औसत से 510 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। अपने अंतिम वनडे मैच में संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 108 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...