Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: वनडे में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

Champions Trophy: वनडे में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

India (Photo Source: BCCI)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगी। पिछले दो आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट्स में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले साल भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले इंग्लैंड को घर पर वनडे सीरीज में 3-0 से मात देकर रोहित शर्मा एंड कंपनी ने शानदार फॉर्म दिखाया है। इस बीच, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि वनडे फॉर्मेट में भारत का रिकॉर्ड कैसा है-

वनडे फॉर्मेट में भारत का रिकॉर्ड

भारत ने अब तक 1060 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 561 में जीत और 445 में हार मिली है। टीम का विनिंग प्रतिशत 52.92 है।

मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट विनिंग प्रतिशत
1060 561 445 10 44 52.92

 

हाईएस्ट टोटल– 418/5 बनाम वेस्टइंडीज, 8 दिसंबर 2011 (होल्कर स्टेडियम, इंदौर)

लोएस्ट टोटल– 54 बनाम बनाम श्रीलंका, 29 अक्टूबर 2000 (शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई)

एक पारी में सर्वाधिक रन दिए- 438/4 बनाम साउथ अफ्रीका, 25 अक्टूबर 2015 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत– 317 रन (टारगेट 391), बनाम श्रीलंका, 15 जनवरी 2023, (ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)

हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज– 362/1 (टारगेट 360) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 16 अक्टूबर 2023, (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार– 245 रन बनाम श्रीलंका, 29 अक्टूबर 2000 (शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई)

सर्वाधिक रन– सचिन तेंदुलकर- 18,426 रन (463 मैच)

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर– रोहित शर्मा- 264 बनाम श्रीलंका, 13 नवंबर 2014 (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)

सर्वाधिक विकेट– अनिल कुंबले- 337 विकेट (271 मैच)

बेस्ट बॉलिंग फिगर– मोहम्मद शमी- 7/57 बनाम न्यूजीलैंड, 15 नवंबर 2023 (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...