Skip to main content

ताजा खबर

डेविड वॉर्नर को सता रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप की चिंता, अब ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में कैसा प्रदर्शन करेंगे रोहित शर्मा एंड कंपनी?

David Warner. (Image Source: Getty Images)

हाल ही में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

मेजबान की ओर से ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने छह पारी में 261 रन बनाए थे। इसके बाद सरफराज खान ने छह पारी में 171 रन बनाए थे। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी नहीं कर पाया। अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें उन्हें पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि इस टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक अगर वो इंडिया टीम में होते तो ऑस्ट्रेलियाई अटैक के सामने उन्हें काफी डर लग रहा होता।

डेविड वॉर्नर ने फॉक्स स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को काफी मदद करेगा। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीनस्वीप होकर ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। उनके ऊपर काफी दबाव होगा और ऑस्ट्रेलिया टीम में तीन वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाज है और एक वर्ल्ड क्लास स्पिनर है। अगर मैं टीम इंडिया में होता तो मैं काफी नर्वस होता।’

पूर्व खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड टीम की जमकर प्रशंसा की

डेविड वॉर्नर ने आगे कहा कि, ‘बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन कैच पकड़े और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। अगर आप ऐसे कैच पकड़ रहे हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है। मुझे यह बात अच्छी तरीके से पता है की टीम इंडिया को उनके घर में हराना इतनी आसान बात नहीं है लेकिन जिस तरीके से न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में खेला है वो सच में कमाल की बात है।’

बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग सभी मैच को जीतना बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उनको उन्हीं के घर में हराना इतनी आसान बात नहीं है और यह बात टीम इंडिया को भी अच्छी तरह से पता होगी।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...