Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: वनडे में कैसा है अफगानिस्तान का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

Champions Trophy: वनडे में कैसा है अफगानिस्तान का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। अफगानिस्तान पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। टीम ने भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है। हश्मतुल्लाह शाहीदी की कप्तानी में टीम ने 9 में से चार मैचों में जीत दर्ज कर पॉइंट्ल टेबल में छठे स्थान पर जगह बनाई थी।

वहीं, फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी शानदार खेल दिखाकर टीम पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन फिर साउथ अफ्रीका से हारकर टीम बाहर हो गई। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम गहरी छाप छोड़ना चाहेगी। टूर्नामेंट शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बाकी है। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे में अफगानिस्तान टीम का रिकॉर्ड कैसा है।

वनडे में अफगानिस्तान का रिकॉर्ड-

अफगानिस्तान ने अब तक 170 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 82 में जीत और 83 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 48.23 है।

मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट विनिंग प्रतिशत
170 82 83 01 04 48.23

हाईएस्ट टोटल- 339/6 बनाम श्रीलंका, 9 फरवरी 2024 (पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)

लोएस्ट टोटल- 58/10 बनाम जिम्बाब्वे, 2 जनवरी 2016 (शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)

एक पारी में सर्वाधिक रन दिए– 417/6 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 4 मार्च 2015 (पर्थ)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत- 154 रन बनाम जिम्बाब्वे, 9 फरवरी, 2018 (शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)

विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी जीत- 10 विकेट बनाम जिम्बाब्वे, 16 फरवरी, 2018 (शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)

हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज- 286/2 बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर 2023 (एम.ए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक भारत)

सबसे बड़ी हार- 275 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 4 मार्च 2015 (पर्थ)

सर्वाधिक रन– रहमत शाह- 3851, 117 मैच (113 पारी)

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर- इब्राहिम जादरान (162) बनाम श्रीलंका, 30 नवंबर 2022 (पल्लेकेले)

सर्वाधिक विकेट- राशिद खान (195) 108 मैच (103 पारी)

बेस्ट बॉलिंग फिगर– राशिद खान (7/18) बनाम वेस्टइंडीज, 9 जून 2017, (सेंट लुसिया)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड-

हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...