
Waqar Younis. (Photo Source: Getty Images)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस (Waqar Younis) को आगामी घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप 2024 के लिए लायंस टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। बता दें कि हाल में ही आगामी टूर्नामेंट के लिए लायंस की टीम लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में एकत्रित हुई है।
तो वहीं जब टीम एनसीए में एकत्रित हुई तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा यूनिस को लायंस टीम का मेंटर नियुक्त होने की जानकारी दी। साथ ही वकार के अलावा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्बाह उल हक, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, और सकलैन मुश्ताक भी अन्य चार टीमों के मेंटर नियुक्त किए गए हैं। मिस्बाह Wolves तो शोएब मलिक Stallions टीम में मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।
दूसरी ओर, टूर्नामेंट के बारे में आपको बताएं तो इसकी शुरुआत 13 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही है। तो वहीं लायंस टीम अपने पहले मैच में स्टैलियंस (Stallions) का सामना करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में टीम वकार यूनिस की मेंटरशिप में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
Waqar Younis ने दिया बड़ा बयान
तो वहीं जब वकार यूनिस को लायंस टीम का आगामी वनडे टूर्नामेंट के लिए मेंटर नियुक्त किया, तो उनका बड़ा बयान सामने आया है। वकार ने PCB द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- मैं एक बार फिर खिलाड़ियों के विकास में योगदान देने के अवसर को लेकर उत्साहित हूं। यह नई भूमिका एक नई चुनौती पेश करती है जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करता हूं।
कुछ सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के साथ काम करने के मौके के अलावा, सलाहकारों के बीच एक आकर्षक गतिशीलता होगी, क्योंकि हममें से प्रत्येक दूसरे को हराने का प्रयास करेगा। यह अनोखा प्रारूप, जहां हर मैच मायने रखता है, खेल में उत्साह का एक नया स्तर लाने का वादा करता है। फैंस 17 दिनों तक चलने वाले रोमांचक 14 मैचों वाले टूर्नामेंट का इंतजार कर सकते हैं, जो हाई एक्शन और यादगार पलों से भरा होगा।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

