Skip to main content

ताजा खबर

Champions One-Day Cup 2024: लायंस टीम के मेंटर बने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वकार यूनिस, पढ़ें बड़ी खबर

Champions One-Day Cup 2024 लायंस टीम के मेंटर बने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वकार यूनिस पढ़ें बड़ी खबर

Waqar Younis. (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस (Waqar Younis) को आगामी घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप 2024 के लिए लायंस टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। बता दें कि हाल में ही आगामी टूर्नामेंट के लिए लायंस की टीम लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में एकत्रित हुई है।

तो वहीं जब टीम एनसीए में एकत्रित हुई तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा यूनिस को लायंस टीम का मेंटर नियुक्त होने की जानकारी दी। साथ ही वकार के अलावा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्बाह उल हक, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, और सकलैन मुश्ताक भी अन्य चार टीमों के मेंटर नियुक्त किए गए हैं। मिस्बाह Wolves तो शोएब मलिक Stallions टीम में मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के बारे में आपको बताएं तो इसकी शुरुआत 13 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही है। तो वहीं लायंस टीम अपने पहले मैच में स्टैलियंस (Stallions) का सामना करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में टीम वकार यूनिस की मेंटरशिप में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

Waqar Younis ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं जब वकार यूनिस को लायंस टीम का आगामी वनडे टूर्नामेंट के लिए मेंटर नियुक्त किया, तो उनका बड़ा बयान सामने आया है। वकार ने PCB द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- मैं एक बार फिर खिलाड़ियों के विकास में योगदान देने के अवसर को लेकर उत्साहित हूं। यह नई भूमिका एक नई चुनौती पेश करती है जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करता हूं।

कुछ सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के साथ काम करने के मौके के अलावा, सलाहकारों के बीच एक आकर्षक गतिशीलता होगी, क्योंकि हममें से प्रत्येक दूसरे को हराने का प्रयास करेगा। यह अनोखा प्रारूप, जहां हर मैच मायने रखता है, खेल में उत्साह का एक नया स्तर लाने का वादा करता है। फैंस 17 दिनों तक चलने वाले रोमांचक 14 मैचों वाले टूर्नामेंट का इंतजार कर सकते हैं, जो हाई एक्शन और यादगार पलों से भरा होगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...