Skip to main content

ताजा खबर

Cake काटने के दौरान Shreyas Iyer ने की ‘मजेदार’ गलती, जिसके बाद हंसने लगे उनके घरवाले

Shreyas Iyer (Photo Source: Instagram)

2 दिन पहले ही Shreyas Iyer का जन्मदिन था, जिससे जुड़ा पोस्ट इस बल्लेबाज ने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान अय्यर से एक छोटी सी गलती हो गई थी, जिसे देख उनके घर वाले जोर-जोर से हंसने लगे थे और उन्होंने वो ही वीडियो अब पोस्ट कर दिया है।

Shreyas Iyer पर पंजाब टीम ने पानी की तरह पैसा बहाया है

इस साल Shreyas Iyer की कप्तानी में KKR टीम ने IPL का खिताब जीता था, लेकिन टीम ने उनको ना रिटेन किया और ना ही खरीदा था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को अपने नाम किया था, जिसके लिए इस टीम ने 26 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की और अब देखना अहम होगा कि इस टीम से खेलते हुए श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन कैसा रहता है।

जन्मदिन के मौके पर हुई Shreyas Iyer से ‘मजेदार’ गलती

*Shreyas Iyer ने अपने जन्मदिन से जुड़ी एक तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया।
*इस दौरान अय्यर अपने माता-पिता को केक खिलाते हुए वीडियो में नजर आए।
*लेकिन केक काटने से पहले वो मोमबत्तियां बुझाना भूल गए थे और खिलाने लगे केक।
*ये सब देखकर कर वहां मौजूद श्रेयस के परिवार के लोग जोर-जोर से हंसने लगे थे।

Shreyas Iyer ने ये पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

पंजाब टीम में आने के बाद श्रेयस अय्यर ने ये बयान दिया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

टीम इंडिया से कब खेला था आखिरी मैच?

धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं मुंबई टीम से, लेकिन उसके बाद भी उनको बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था। वहीं इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच इस साल खेला था, ये श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच था। दूसरी अय्यर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल फरवरी में खेला था, जो इंग्लैंड टीम के खिलाफ था और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अब देखना अहम होगा की टीम इंडिया में उनकी कब वापसी होती है।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...