Skip to main content

ताजा खबर

Buchi Babu Tournament 2024: हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 243 रनों से हराकर जीता खिताब

Buchi Babu Tournament 2024: हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 243 रनों से हराकर जीता खिताब

Buchi Babu Tournament 2024 (Image Credit- Twitter X)

हैदराबाद ने बुची बाबू टूर्नामेंट (Buchi Babu Tournament 2024) के फाइनल में छत्तीसगढ़ के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 243 रनों से जीत हासिल की है। राहुल सिंह की अगुवाई वाली हैदराबाद ने फाइनल में मैच में छत्तीसगढ़ को गेंद और बल्ले से दोनों क्षेत्रों में हराया।

मैच के बारे में बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने पहली पारी में 417 रन बनाए। टीम के लिए पहली पारी में ओपनर Abhirath M ने 85 और Rohith Rayudu ने 155 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल रदेश ने 48, तो टेलएंडर अनिकेत रेड्डी ने 29* रन बनाए। इसके बाद छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों को मैच के दौरान देखकर लगा कि वह बल्लेबाजी करना भूल गए हैं। छत्तीसगढ़ की पहली पारी सिर्फ 93 रनों पर बड़े ही सस्ते में निपट गई।

इसके बाद हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी को 181 रनों पर ही समेट दिया। Amandeep Khare की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ के पास हैदराबाद के गेंदबाजों का सामना करना बहुत ही कठिन हो रहा था। हैदराबाद के लिए दूसरी पारी में अनिकेत ने 4, तो Tanay Thyagarajan और Rohith Rayudu ने क्रमश: 3-3 विकेट हासिल किए।

इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने विकेटकीपर राहुल की 41 रनों की पारी के दम पर 281 रन बनाए और दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ के सामने जीत के लिए 517 रनों का रखा। लेकिन दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ टीम के 181 रनों पर ऑलआउट होने जाने के बाद, हैदराबाद ने मैच में 243 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

कप्तान राहुल सिंह ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं मैच को अपने नाम करने के बाद हैदराबाद के कप्तान राहुल सिंह ने स्पोर्ट्सस्टार के हवाले से कहा- हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते थे और पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमने ऐसा किया। हमने पिछले साल प्लेट ग्रुप में ऐसा किया था, जो थोड़ा आसान था, लेकिन हमने यहां कुछ अच्छी टीमों के खिलाफ खेला। इसलिए, यह रणजी सीजन से पहले हमारे लिए एक अच्छा संकेत है।

আরো ताजा खबर

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...

12 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह यूएई में जारी...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...