Skip to main content

ताजा खबर

Brisbane Weather Report: दूसरे दिन भी बारिश डालेगी AUS vs IND के मैच में खलल? जानें मौसम का हाल-

Brisbane Weather Report दूसरे दिन भी बारिश डालेगी AUS vs IND के मैच में खलल जानें मौसम का हाल-

AUS vs IND, Brisbane Weather (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 3rd Test: Brisbane Weather Report: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 14 दिसंबर से गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन बारिश ने पहले दिन मैच का मजा किरकिरा करने का काम किया।

पहले दिन मात्र 13.2 ओवरों का खेल हो पाया, मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा (19*) और नाथन मैक्स्वीनी (4*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

पहले दिन का खेल जल्दी रद्द होने के बाद फैंस के मन में सवाल है कि क्या दूसरे दिन भी ब्रिस्बेन का मौसम खेल बिगाड़ने वाली है? आइए आपको 15 दिसंबर की मौसम रिपोर्ट बताते हैं-

दूसरे दिन ऐसा रहेगा ब्रिस्बेन का मौसम (Brisbane Weather Report)

AccuWeather के अनुसार दूसरे दिन (15 दिसंबर) तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन हवा और ठंड रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 15 km/h की रफ्तार से चलेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की 56% संभावना है, जबकि गरज के साथ 15% बारिश की संभावना है।

99 प्रतिशत घने बादल छाए रहेंगे, जिसका मतलब है कि दिन के अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। पहले दिन की तरह ही, बारिश खेल बिगाड़ सकती है।

बता दें, सोमवार और मंगलवार यानी खेल के तीसरे और चौथे दिन भी 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर गाबा टेस्ट ड्रॉ होता है तो दोनों ही टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।

दूसरे दिन 5.20 बजे शुरू होगा खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल सुबह 5ः20 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। पहले दिन बारिश के कारण रुकावट के चलते दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे।

तीसरे टेस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...