Skip to main content

ताजा खबर

BPL 2024: घरेलू क्रिकेट और न्यूजीलैंड टेस्ट छोड़ केशव महाराज ने किया बांग्लादेश का दौरा सेट

BPL 2024 घरेलू क्रिकेट और न्यूजीलैंड टेस्ट छोड़ केशव महाराज ने किया बांग्लादेश का दौरा सेट

Keshav Maharaj. (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के बाएं-हाथ के स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बरिशाल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। केशव महाराज (Keshav Maharaj) जारी BPL 2024 में फॉर्च्यून बरिशाल के लिए खेलने के लिए 13 फरवरी को चट्टोग्राम पहुंचने वाले हैं।

आपको बता दें, महाराज पहली बार BPL में हिस्सा ले रहे हैं। 34-वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले जारी BPL 2024 के लिए बांग्लादेश पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 281 रनों की मात झेलनी पड़ी थी, और वे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है।

घरेलू क्रिकेट छोड़ BPL 2024 में खेलेंगे Keshav Maharaj

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने SA20 204 के चलते बेहद कम अनुभवी खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड भेजा हैं। इस बीच, केशव महाराज का 10 फरवरी को SA20 2024 अभियान समाप्त हो गया है, जहां उनकी टीम डरबन सुपर जायंट्स को फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के हाथों मात झेलनी पड़ी।

लेकिन महाराज वैसे भी 13 फरवरी से शुरू होने वाले हैमिल्टन टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होते, क्योंकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) की पॉलिसी के अनुसार खिलाड़ियों को मेजबान स्थल की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए वहां एक सप्ताह का समय बिताना चाहिए।

CSA ने नहीं दी खिलाड़ियों को ILT20 2024 में खेलने की अनुमति?

खबरों के अनुसार, SA20 2024 में हिस्सा लेने वाले कुछ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने जारी ILT20 2024 के अंतिम सप्ताह में खेलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्होंने NOC का अनुरोध नहीं किया क्योंकि CSA इसके लिए राजी नहीं था।

वहीं दूसरी ओर, केशव महाराज इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में फिर से शुरू होने वाली घरेलू चार दिवसीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फॉर्च्यून बरिशाल जारी BPL 2024 की अंक तालिका में टॉप चार में पहुंच गई हैं, और टूर्नामेंट में उनके चार महत्वपूर्ण मैच बाकी हैं, जहां महाराज उनके लिए बड़ी मदद साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

जुलाई 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

INDW beat BANW 1) SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन...

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images) दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X) Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता...