Skip to main content

ताजा खबर

Boxing Day टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास, विराट-तेंदुलकर की इस खास सूची में हुए शामिल

Boxing Day टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास, विराट-तेंदुलकर की इस खास सूची में हुए शामिल

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन के बाद टीम इंडिया मुश्किल परिस्थितियों में थी, क्योंकि पांच विकेट के नुकसान पर टीम का स्कोर 164 था। तीसरे दिन की शुरुआत में ही ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने चार्ज संभाला।

नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार खेल दिखाते हुए 171 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका। बता दें, नीतीश ऑस्ट्रेलिया में नंबर-8 पर शतक ठोकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए हैं, जिसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज हैं।

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट-

105*(176) – नितीश कुमार रेड्डी बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2024
101(137) – केएल राहुल बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
123(260) – केएल राहुल बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2021
112(223) – अजिंक्य रहाणे बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2020
106(319) – चेतेश्वर पुजारा बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2018
147(171) – अजिंक्य रहाणे बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2014
169(272) – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2014
195(233) – वीरेंद्र सहवाग बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2003
116(191) – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1999
113(151) – सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 1998
103*(156) – मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन, 1998
129(180) – कपिल देव बनाम साउथ अफ्रीका, गकेबरहा, 1992

नीतीश ने सुंदर के साथ निभाई शतकीय साझेदारी

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच 8वें विकेट के लिए 127 रनों की शानदार साझेदारी हुई। दोनों की जोड़ी ने फॉलोऑन बचाया और भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। सुंदर ने 162 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, वह नाथन लियोन के खिलाफ आउट हुए।

तीसरे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं, टीम 116 रनों से पीछे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी (105*) और मोहम्मद सिराज (2*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...