Skip to main content

ताजा खबर

Big Cricket League 2024: यूसुफ पठान की विस्फोटक पारी की वजह से टाइगर्स ने जीत दर्ज की, लो-स्कोरिंग मैच में इरफान पठान की मरींस ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

Big Cricket League 2024: यूसुफ पठान की विस्फोटक पारी की वजह से टाइगर्स ने जीत दर्ज की, लो-स्कोरिंग मैच में इरफान पठान की मरींस ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

Yusuf Pathan (Pic Source-X)

बिग क्रिकेट लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में मुंबई मरींस एज ने नॉर्दर्न चैलेंजर्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में मुंबई मरींस एज की ओर से जेसल कारिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले की बात की जाए तो नॉर्दर्न चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छी शुरुआत की। टीम की ओर से शिखर धवन ने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 30 रन बनाए। हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद चैलेंजर्स टीम मिडिल ओवर में पूरी तरह से लड़खड़ा गई और 83 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के एम. पुष्पकुमारा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। मनप्रीत गोनी ने तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में मुंबई मरींस की शुरुआत काफी खराब हुई और टीम ने पावरप्ले के भीतर ही चार विकेट खो दिए। हालांकि टीम की ओर से जेसल कारिया ने 28 गेंदों में 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसकी मदद से मुंबई मरींस ने 15 ओवर के भीतर ही छह विकेट से जीत दर्ज की।

गेम-5: यूसुफ पठान की मैच विनिंग पारी ने जीत लिया सभी का दिल

दिन के दूसरे मुकाबले में एमपी टाइगर्स ने राजस्थान रीगल के खिलाफ 100 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी टाइगर्स के साकेत शर्मा ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली। सकेत शर्मा के अलावा कप्तान यूसुफ पठान ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 150 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए।

स्टुअर्ट बिन्नी और पवन नेगी ने भी अपना काम अच्छी तरह से किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स ने राजस्थान टीम को 237 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में राजस्थान रीगल अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 136 रन ही बना पाई। यूसुफ पठान को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा किया। जहां एक तरफ इरफान पठान की मुंबई मरींस ने लो स्कोरिंग मैच में जीत दर्ज की वहीं दूसरी ओर यूसुफ पठान ने एमपी टाइगर्स की ओर से मैच विनिंग पारी खेली।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...