Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: CA ने किया खुलासा, बताया आखिर क्यों पिंक बॉल टेस्ट के खेल के पहले दिन एडिलेड ओवल में हुआ था ब्लैकआउट?

AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन Floodlights दो बार बंद हो गई थी। Floodlights के खराब होने के बाद एडिलेड स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था। यही नहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इससे काफी निराश होते हुए देखा गया था।

अब इसी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के मुताबिक यह परेशानी आंतरिक स्विचिंग मुद्दे के कारण हुई थी। जब पूरे स्टेडियम में ब्लैकआउट हुआ तब तमाम क्रिकेट फैंस को अपनी फोन की टॉर्च को ऑन करते हुए देखा गया जिसके बाद स्टेडियम में लाइट शो शुरू हो गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा कि, ‘हमारे पास एक संक्षिप्त आंतरिक स्विचिंग समस्या थी जिसे जल्दी से हम लोगों ने जाना और इसे ठीक किया गया। वो नेट लाइट चालू करने गए जिससे नाइट वॉचमैन कुछ गेंदें खेल पाए। हालांकि उनसे कुछ गलती हो गई जिसकी वजह से यह परेशानी शुरू हो गई।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल स्टार्क ने भी इसको लेकर कहा कि, ‘यह काफी हैरान कर देने वाली चीज है कि थोड़े ही समय में दो बार लाइट गई और उससे खेल भी रोका गया।’

यह रही वीडियो:

The lights went out twice in quick succession at Adelaide Oval, but play has resumed. #AUSvIND pic.twitter.com/u6Jtd39Utc

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया अपनी पहली पारी में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही और 180 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 42 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 37 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और भारतीय टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के ऊपर बढ़त बना ली है। मेजबान की ओर से ट्रेविस हेड ने खेल के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 140 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम को खेल में आगे कर दिया है।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...