Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: हरभजन सिंह भी हैं हैरान, आखिर क्यों इस अनुभवी ऑलराउंडर को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के Optus Stadium में खेला जाएगा। आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के स्क्वॉड पर सवाल उठाए हैं।

हरभजन सिंह ने यह सवाल उठाया कि आखिर क्यों शानदार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज की टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि, टीम इंडिया के स्क्वॉड में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में सिर्फ नीतीश कुमार रेड्डी है और इसको लेकर ही हरभजन सिंह ने अपना पक्ष रखा।

पूर्व खिलाड़ी ने जतिन सप्रू के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘आपको हार्दिक पांड्या जैसा एक ऑलराउंडर चाहिए। नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा आपके पास और कोई भी विकल्प नहीं है। शार्दुल ठाकुर कहां है? हार्दिक पांड्या कहां है? हम इन दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ छोटे फॉर्मेट में ही खेलते हुए देख रहे हैं। आपको हार्दिक जैसा एक खिलाड़ी चाहिए। पिछले दो से तीन सालों में हम ठाकुर पर निवेश कर रहे थे लेकिन वह अब कहां है?’

अगर नीतीश कुमार को एक या दो विकेट मिल जाते हैं तो यह बोनस होगा: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, ‘एकदम से आप इस दौरे में नीतीश कुमार रेड्डी को गेंदबाजी करने को कह रहे हैं। वो यहां कुछ ओवर फेंक सकते हैं जैसे सौरव गांगुली करते थे और अगर युवा खिलाड़ी को एक या दो विकेट मिल गए तो यह बोनस होगा।’

बता दें कि, नीतीश कुमार रेड्डी ने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेला है। आगामी टेस्ट सीरीज उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगी। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी सीरीज में कम से कम चार मैच जीतने बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली...

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में...

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...