Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 से पहले विराट कोहली की खराब फॉर्म पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

BGT 2024-25 से पहले विराट कोहली की खराब फॉर्म पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli (Photo Source: X)

विराट कोहली (Virat Kohli) का टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान अब तक चार पारियों में सिर्फ 88 रन ही बना पाए हैं। इससे पहले वह बांग्लादेश के खिलाफ भी चार पारियों में सिर्फ 99 रन ही बना सके थे। कोहली का ये निराशाजनक प्रदर्शन उनके और टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

इस बीच भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। स्टार स्पोर्ट्स के ‘फॉलो द ब्लूज’ पर उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक 2018-19 श्रृंखला जीत में कोहली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि, सौ फीसदी। अगर आप 2018 सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखें, तो एक तरफ उन्होंने बल्लेबाजी में आक्रामकता ला दी और दूसरी तरफ (चेतेश्वर) पुजारा ने किला संभाल रखा था। इसलिए हम उन दोनों के कॉम्बिनेशन को मिस कर रहे हैं, आक्रामकता के साथ सावधानी।

उन्होंने आगे कहा कि, पुजारा एक तरफ मजबूती से खेल रहे थे और दूसरी तरफ से विराट को आक्रामकता मिल रही थी। जिस तरह से विराट ने बल्लेबाजी की, उसने बाकी सभी को प्रेरित किया। इसलिए सबसे प्रमुख बल्लेबाज का फॉर्म निश्चित रूप से चिंता का कारण है।

उन्होंने ये भी कहा कि, विराट कोहली जिस तरह से इस दौरे की शुरुआत करेंगे, उसे लेकर मैं सौ फीसदी आश्वस्त हूं। उन्होंने भले ही यहां (भारत में) रन नहीं बनाए हों, लेकिन वह निश्चित रूप से बड़ी टीमों के खिलाफ और बड़े मौकों पर चमकते हैं।

भारत ने गंवाया न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज

आपको बता दें कि 2018-19 सीरीज के दौरान विराट कोहली ने 40.28 की औसत से 282 रन बनाए थे, जबकि चेतेश्वर पुजारा 74.42 की औसत से 521 रन बनाकर सर्वाधिक रन स्कोरर रहें। गौरतलब है कि पुजारा पिछले कई महीनों से भारतीय टीम से बाहर हैं और उनके आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी खेलने की संभावना नहीं है।

टीम इंडिया की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया, जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 113 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत के घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने के सिलसिले को रोक दिया है और सीरीज में 2-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...