Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 से पहले जाने विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

विराट कोहली ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 टेस्ट मैच में 54 के ऊपर के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक शामिल है। आगामी टेस्ट सीरीज में भी विराट कोहली अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस अनुभवी बल्लेबाज ने 24 मैच की 42 पारी में 48.26 के औसत से 1979 रन बनाए हैं। उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक भी बनाए हैं।

जसप्रीत बुमराह को है विराट कोहली पर पूरा भरोसा

बता दें कि, पिछले कुछ समय से कोहली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। वो लगातार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। हालांकि अगर आगामी टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया को जीतना है तो विराट कोहली को लगातार अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने होंगे।

रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे और उन्हें भी पूरा भरोसा है कि विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। जसप्रीत बुमराह के मुताबिक विराट कोहली काफी अच्छे शेप में है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुआंधार प्रदर्शन करने को अनुभवी बल्लेबाज पूरी तरह से तैयार है।

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, ‘मुझे कोई भी इनपुट देने की जरूरत नहीं है। विराट कोहली सबसे प्रोफेशनल खिलाड़ी हमारी टीम में है। मैंने उनकी कप्तानी में ही डेब्यू किया था। विराट कोहली के साथ सबसे अच्छी बात है कि उनका आत्मविश्वास हमेशा ही काफी ऊपर रहता है और इस समय अनुभवी बल्लेबाज काफी अच्छे शेप में है।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...

IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक

IPL Black Tickets (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर RCB ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया रविवार (17...