Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: विराट कोहली से बचकर रहे ऑस्ट्रेलिया टीम, माइकल क्लार्क ने मेजबान को दी कड़ी चेतावनी

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से तीनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त बल्लेबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार रहा है। उन्होंने 13 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया में 54 के ऊपर के औसत से 1352 रन बनाए हैं।

हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। माइकल क्लार्क के मुताबिक विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया टीम विराट कोहली से आगामी टेस्ट सीरीज में बिल्कुल भी पंगा नहीं लेगी।

RevSports को माइकल क्लार्क ने बताया कि, ‘मुझे नहीं लगता की ऑस्ट्रेलिया टीम कुछ भी ऐसा करेगी। विराट कोहली भी ऐसा ही चाहेंगे। वो यही कोशिश करेंगे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम से लड़ाई करें और उन पर दबाव डालें। आपको उनको ऐसा मौका नहीं देना चाहिए और ऑस्ट्रेलिया को भी यह बात काफी अच्छी तरह से पता होगी। ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली को काफी इज्जत दी जाती है क्योंकि उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में काफी कुछ हासिल किया है।

मैं उन्हें यहां बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं। अगर इंडिया को अच्छा प्रदर्शन करना है और मैच जीतना है तो विराट कोहली को अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाना होगा। उन पर सभी की निगाहें होंगी।’

कोहली को लड़ाई पसंद है और वो एक्शन में भी नजर आ सकते हैं: माइकल क्लार्क

पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक अगर विराट कोहली पर्थ में पहले टेस्ट में रन बनाते हैं तो उन्हें बचे हुए चार टेस्ट में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

माइकल क्लार्क ने आगे कहा कि, ‘मैं खुद ऑस्ट्रेलियाई हूं और मैं यही चाहूंगा कि मेजबान उनके सामने शांत रहे। अगर पहले मैच में उन्होंने बड़ा स्कोर बनाया तो पूरी सीरीज में उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। विराट कोहली को लड़ाई पसंद है और उन्हें एक्शन में भी देखा जा सकता है। आगामी सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।’

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...