Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ‘वर्ल्ड क्लास’ यशस्वी जायसवाल को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 14 टेस्ट मैच में तीन शतक और दो दोहरे शतक बनाए हैं। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री का मानना है कि यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है और आगामी सीरीज में उन्हें एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा।

रवि शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट को कहा कि, ‘जब यशस्वी ऑस्ट्रेलिया से निकलेंगे तो वो और भी बेहतर खिलाड़ी बन जाएंगे। वो अभी भी वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है। आपने देखा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्या किया। वो वैसे ही खुलकर खेलना चाहते हैं। उनके अंदर रन बनाने की भूख है और मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की पिच पर यशस्वी को खुलकर खेलते हुए देखने जा सकता है। उन्हें ऐसी पिच से काफी प्यार है और मुश्किल परिस्थिति में वो और भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’

22 नवंबर से शुरू हो रही है 5 मैच की टेस्ट सीरीज

बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना होगा।

टीम इंडिया ने भारत के ऑप्टस स्टेडियम में अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। यशस्वी जायसवाल खुद आगामी सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

UK में चोरी-छिपे खींची गई विराट कोहली की तस्वीरें, RCB टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने बयां किया पूरा वाकया

Jordan Cox Slams Privacy Intrusion After Secret Photos of London Meeting with Virat Kohli Surface (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले,...

ऐतिहासिक! पहली बार नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, दिसंबर में खेलेगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

India A men’s cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय पुरुष इंडिया ए क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ...

विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Shubman Gill Spots Up With Sachin and Anjali Tendulkar in the Royal Box (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को भारत के नए टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, मशहूर...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज

Sophie Ecclestone Overtakes Katherine Sciver-Brunt as England’s All-Time Leading Wicket-Taker (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को सोफी एक्लेस्टोन ने इतिहास रच दिया; वह सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और...