Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मेलबर्न पहुंचने पर पत्रकार पर भड़के विराट कोहली, कहा- आप मेरी मर्जी के बिना…

BGT 2024-25: मेलबर्न पहुंचने पर पत्रकार पर भड़के विराट कोहली, कहा- आप मेरी मर्जी के बिना…

Virar Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मेलबर्न एयरपोर्ट पर एक पत्रकार पर जमकर भड़कते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

इस मैच के लिए कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मेलबर्न पहुंचे। हालांकि, यहां पर एक रिपोर्टर कोहली की इजाजत के बिना उनके बच्चों के साथ फोटो और वीडियो लेती हुई नजर आई, जिसपर विराट खासा नाराज दिखे।

रिपोर्टर और कोहली के बीच तीखी कहासुनी की एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कोहली को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अपने बच्चों के साथ मुझे कुछ प्राइवेसी चाहिए। आप मेरी मर्जी के बिना फिल्म नहीं बना सकते।

तो वहीं इस मामले को लेकर 7न्यूज मेलबर्न ने कहा- इंतजार कर रहे कैमरों को देखकर कोहली इस बात पर थोड़ा गर्म हो गए कि यह काफी हद तक एक गलतफहमी है, जब उन्हें लगा कि मीडिया उनके बच्चों के साथ उनका वीडियो बना रहा है।

देखें विराट कोहली की यह वायरल वीडियो

खैर, इस सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो विराट कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अगर कोहली के शतक को छोड़ दे, तो तीन मैच की पांच पारियों में कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर लगातार आउट हो रहे हैं। तो वहीं अगर टीम इंडिया को जारी बीजीटी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना है, तो कोहली को मेलबर्न टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर, आपको इस सीरीज के बारे में बताएं तो सीरीज के तीन मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। पहला मैच भारत ने, तो दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। इसके अलावा ब्रिसबेन में हुआ तीसरा टेस्ट मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...