Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मुझे लगता है कि पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी सीरीज होने वाली है: शेन वाॅटसन

BGT 2024-25: मुझे लगता है कि पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी सीरीज होने वाली है: शेन वाॅटसन

Shane Watson and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में 5 मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। तो वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले, क्रिकेट के जानकार और पूर्व खिलाड़ी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, अब इस बयानबाजी के क्रम में नया नाम पूर्व ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर शेन वाॅटसन (Shane Watson) का जुड़ गया है। वाॅटसन ने इस हाई वोल्टेज सीरीज के शुरू होने से पहले, स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर कहा है कि यह उनके लिए ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी सीरीज होने वाली है।

ऋषभ पंत को लेकर शेन वाॅटसन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के इतर BGT पर बात करते हुए शेन वाॅटसन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- पंत को अपने पिछले दौरे से जाहिर तौर पर ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी के नजरिए से बहुत अच्छी यादें मिली हैं। पंत ने गाबा में जो पारी खेली वह बहुत खास थी।

इसलिए, यह जानते हुए कि वह पिछले कुछ वर्षों में अपनी चुनौतियों से उबर चुका है और जो उसने जहां छोड़ा था, उससे भी बेहतर खिलाड़ी के रूप में वापस आने में सक्षम हुआ है। मुझे लगता है यह ऑस्ट्रेलिया में उसके लिए एक बड़ी सीरीज होने वाली है।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि पंत ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 12 टेस्ट पारियों में 72.13 के स्ट्राइक रेट से कुल 624 रन बनाए हैं। ऐसे में जब भारत इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, तो पंत भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में एक अहम खिलाड़ी होने वाले हैं। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज के दौरान पंत कैसा प्रदर्शन करेंगे?

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

21 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष...

IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर

IPL 2026: Ayush Mhatre ruled out for the season following hamstring injury vs SRH (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी...

SM Trends: 21 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लगी...

IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। सुपर जायंट्स इस मुकाबले...