Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: बीजीटी से पहले मिचेल स्टार्क की खास गेंद से प्रैक्टिस करते हुए फोटो हुई वायरल

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सुर्खियां बटोरी हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक प्रैक्टिस सेशन में स्टार्क एक खास तरह की गेंद से प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। स्टार्क जिस गेंद से प्रैक्टिस कर रहे हैं, वह एक तरफ लाल और एक तरफ से सफेद है। क्रिकेट के जानकारों की मानें तो इस तरह की गेंद से हेंड-आई संतुलन बनाने में गेंदबाज को काफी मदद मिलती है।

इस तरह की गेंद से प्रैक्टिस करने से स्टार्क मुकाबले में लेट मूवमेंट स्विंग पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। पर्थ स्टेडियम के पिच क्यूरेटर ने हाल में ही बताया कि पिच पर कुछ घास छोड़े जाने की उम्मीद है, जिससे मैच में तेज गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं।

देखें इंटरनेट पर वायरल मिचेल स्टार्क की यह फोटो

Mitchell Starc was seen using a ball that was half red and half white to assist batters in practicing for lateral movement.

📷: Rev Sportz pic.twitter.com/JaKOsHrSMq

— SportsTiger (@The_SportsTiger) November 18, 2024

दूसरी ओर, इसको लेकर अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय बल्लेबाजों को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच के आखिर में लेट मूवमेंट गेंदबाजी से काफी परेशानी हो सकती है।

शायद यही वजह से है कि इस मैच से पहले भारत की इस कमजोरी का फायदा उठाने के लिए स्टार्क, खास तरह की गेंद से प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि, यह ऑस्ट्रेलिया की यह चाल दोधारी तलवार के रूप में काम कर सकती है, क्योंकि मौजूदा भारतीय टीम में बहुत सारे गेंदबाज हैं जो स्विंग परिस्थितियों में अपना जादू चला सकते हैं।

तो वहीं साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने 10 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 32.25 की औसत और 49.60 के स्ट्राइक रेट से कुल 27 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 35.84 का है।

हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि क्या आगामी सीरीज में स्टार्क टीम इंडिया के खिलाफ अपने इस औसत को कम कर पाते या नहीं?

আরো ताजा खबर

ENG vs IND” विल जैक्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बोले- पूरी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हैं

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। जैक्स वही गेंदबाज हैं जिन्होंने वैभव को...

IND W vs ENG W: मंधाना की जुझारू पारी की मुरीद हुईं दीप्ति शर्मा, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन के बाद बांधे तारीफों के पुल

Deepti Sharma’s big praise for Smriti Mandhana after Lord’s Test (image via getty) लॉर्ड्स में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन पर, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव में...

UK में चोरी-छिपे खींची गई विराट कोहली की तस्वीरें, RCB टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने बयां किया पूरा वाकया

Jordan Cox Slams Privacy Intrusion After Secret Photos of London Meeting with Virat Kohli Surface (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले,...

ऐतिहासिक! पहली बार नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, दिसंबर में खेलेगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

India A men’s cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय पुरुष इंडिया ए क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ...