Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने विराट को बताया भूखे शेर, कहा- अगर हम पहले मैच में कोहली को……

Virat Kohli (Photo Source: X)

22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 6 टेस्ट पारियों में महज 93 रन बनाए थे। जुलाई 2023 के बाद से विराट के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कोई सेंचुरी नहीं आई है।

विराट कोहली इन दिनों भले ही अच्छे लय में नहीं हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क उन्हें ‘भूखा शेर’ मान रहे हैं। क्लार्क ने कोहली के बीजीटी में फॉर्म में लौटने की उम्मीद जताई है। उन्होंने साथ ही ऑस्ट्रेलिया को अलर्ट किया है। क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोहली के शानदार प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Michael Clarke ने Virat Kohli को लेकर ऑस्ट्रेलिया को चेताया

माइकल क्लार्क ने रेवस्पोर्ट्ज से कहा, “विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में बहुत सफलता मिली है। अगर मुझे सही से याद है तो उन्होंने यहां 13 टेस्ट मैचों में छह सेंचुरी ठोकी हैं। उनमें अभी भी खेल को लेकर भूख है। वह भूखे होंगे और उन्हें पता होगा कि परिस्थितियां उनके अनुकूल होंगी। मुझे पूरा यकीन है कि अगर भारत को जीतना है या इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना है तो वह भारत के लिए अधिकतम रन बनाएंगे।

हालांकि, एक ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते मैं चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया उन्हें शांत रखे। अगर कोहली पहले मैच में रन बनाते हैं तो वह पूरी सीरीज में रन बनाएंगे और इसका फायदा उठाएंगे। उन्हें फाइट पसंद है, दोस्त और एक्शन में आना पसंद है। उनके इर्द-गिर्द माहौल देखिए। यह सब निश्चित रूप से उन्हें उत्साहित करेगा।”

ऑस्ट्रेलिया में अगर हम विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 13 टेस्ट में 54.08 की औसत से 1,352 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सभी प्रारूपों में 70 पारियों में 56.16 की औसत से 3,426 रन बनाए हैं। उन्होंने यहां 11 शतक और 19 अर्द्धशतक लगाए हैं।

कोहली ने मौजूदा साल में अभी तक सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट में 19 मैचों में 20.33 के औसत से सिर्फ 488 रन जुटाए हैं। 2020 के बाद से कोहली के सबसे लंबे फॉर्मेट में आंकड़े चौंकाने वाले हैं। उन्होंने 34 टेस्ट में 31.68 की औसत से 1838 रन बनाए हैं, जिसमें केवल दो शतक और नौ हाफ सेंचुरी शामिल हैं। कोहली आईसीसी की पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 10 साल में पहली बार टॉप-20 से बाहर हैं।

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...