Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ध्रुव जुरेल ने किया बड़ा खुलासा, बताया किन खिलाड़ियों को मानते हैं अपना आइडल

Dhruv Jurel (Photo Source: X)

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने को पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहा है।

हाल ही में ध्रुव जुरेल ने उन खिलाड़ियों का नाम लिया जिनसे शानदार खिलाड़ी को हमेशा ही प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लिया।

जुरेल ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘वीरेंद्र सहवाग! मेरा परिवार उन्हें शुरू में ध्यान से देखा था। एबी डी विलियर्स क्योंकि उनके पास काफी शॉट्स है और महेंद्र सिंह धोनी क्योंकि वो शांत स्वभाव के हैं। विराट कोहली का आक्रामक खेल और रोहित शर्मा के बेहतरीन शॉट्स। कई क्रिकेटर्स से मैंने काफी कुछ सीखा है।

मुझे याद है कि जब भी मैच ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड या इंग्लैंड में होते थे तो हम अपने अलार्म को सेट करते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां और वहां का समय काफी अलग है। मुझे हमेशा ही उत्साह रहता था और अब मैं यहां हूं। उम्मीद करता हूं कि मुझे भी खेलने का मौका मिले और मैं धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’

यह बात बिल्कुल सही है कि यह काफी मुश्किल दौरा है: ध्रुव जुरेल

युवा खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि यह बहुत ही मुश्किल दौरा है खासतौर पर पिछली सीरीज के बाद। हम सब काफी उत्साहित हैं और सबके अंदर काफी जोश भी है। सभी खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आगामी चुनौती को भी हम ध्यान से देख रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि इसमें हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

टीम इंडिया के लिए आगामी टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कम से कम चार टेस्ट जीतने होंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...