Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: देखें पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI, दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

Team India (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस का इंतजार अब बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर, शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में हार झेलने के बाद, ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। इस सीरीज से पहले भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं इस तरह के प्रदर्शन के बाद, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके भविष्य को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा यह सीरीज हेड कोच गौतम गंभीर की अग्निपरीक्षा होगी, क्योंकि अभी तक गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अगर इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा, तो मैनेजमेंट गंभीर के भविष्य को लेकर भी सोच सकता है।

खैर, इस मैच में टीम इंडिया की ओर से कुछ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति की वजह से युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि इस मैच में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते, कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे।

जबकि प्रैक्टिस सेशन में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल इस मैच से बाहर हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो गेंदबाजी की वजह से मैनेजमेंट नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है, जबकि पिच से मिलने वाली तेज गेंदबाजों की मदद के चलते 22 वर्षीय युवा हर्षित राणा को भी खेलने का मौका मिल सकता है।

पहले बीजीटी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की संभावित XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...