
Sir Don Bradman (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मैच पर्थ में दोनों टीमों के बीच खेला जा चुका है। तो वहीं अब 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
हालांकि, इस मैच से पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सन डाॅन ब्रैडमैन (Sir Don Bradman) सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि इस मैच से पहले ब्रैडमैन की ऐतिहासिक ‘बैगी ग्रीन’ टोपी के 2 करोड़ से ऊपर एक नीलामी में बिकने की संभावना है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेड बाॅल क्रिकेट खेलने से पहले बैगी ग्रीन टोपी पहनना, एक कंगारू खिलाड़ी के लिए बड़े सम्मान की बात होती है।
तो वहीं अब पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डाॅन ब्रैडमैन की यह टोपी अपनी नीलामी की वजह से सुर्खियों में है। 3 दिसंबर को सिडनी में होने वाली एक नीलामी में नीलामी दल ने अनुमान लगाया है कि इस टोपी के घिसी-पिटी हालत में होने के बावजूद, जब टोपी की नीलामी की जाएगी तो इसकी आश्चर्यजनक कीमत 2 करोड़ रुपये (लगभग 1,95,000 अमेरिकी डॉलर से 2,60,000 अमेरिकी डॉलर) के बीच होगी।
डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप का ऐतिहासिक महत्व
बता दें कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की इस टोपी का खास ऐतिहासिक महत्व है। ब्रैडमैन ने यह टोपी भारतीय टीम के 1947-48 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहनी थी। इस सीरीज में ब्रैडमैन का बल्ला भी जमकर बोला था। पूरी सीरीज के दौरान खिलाड़ी ने 6 पारियों में एक दोहरा शतक और तीन शतक की मदद से कुल 715 रन बनाए थे।
तो वहीं अपनी किताब में सर डाॅन ब्रैडमैन ने भारत के उस दौरे को लेकर लिखा- यह मानते हुए कि 1947-48 में भारत के खिलाफ सीजन कम कठिन होगा और अब मैं इसका सामना करने में बेहतर सक्षम था। मैंने फिर से इस एक और सीरीज में अपना खेलने का कर्तव्य महसूस किया, खासकर जब यह भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा था।
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

